सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 3 अगस्त, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं। अक्सर पूजा की थाली तैयार करते समय बहुत सी चीजों का ध्यान नहीं रहता है।
{"_id":"5f2026ea8ebc3e63db11b1e8","slug":"raksha-bandhan-2020-rakhi-festival-in-india-pooja-thali-list-items-decoration-for-rakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2020: इन 5 चीजों के बिना अधूरी है पूजा की थाली, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Raksha Bandhan 2020: इन 5 चीजों के बिना अधूरी है पूजा की थाली, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
Mon, 03 Aug 2020 08:36 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रख लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
राखी
- पूजा की थाली तैयार करते समय सबसे पहले पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रख लें। आप राखी बाजार से भी खरीद सकती हैं और घर पर भी बना सकती हैं।
पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रोली
- पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक करने के लिए रोली की आवश्यकता पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है। तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व भी होता है। माथे के बीचों बीच में तिलक लगाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माथे पर तिलक करने के बाद अक्षत या चावल भी लगाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
अक्षत या चावल
- माथे पर तिलक करने के बाद अक्षत या चावल भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माथे पर तिलक लगाना शुभ होता है।
विज्ञापन
पूजा की थाली में दीपक भी रख लें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दीपक
- पूजा की थाली में दीपक भी रख लें। रक्षाबंधन के दिन भाई की आरती उतारने के लिए आपको दीपक की आवश्यकता पड़ेगी।