फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   PM Modi WFH Appeal Work From Home Benefits And Reason in Hindi Ghar Se Kam Karne Ke Fayde

PM Modi WFH Appeal: पीएम मोदी क्यों कर रहे हैं वर्क फ्राॅम होम की अपील? जानिए घर से काम करने के फायदे

Tue, 12 May 2026 04:33 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 04:33 PM IST
सार

Work From Home Benefits: वर्क फ्राम होम के क्या फायदे हैं? Work From Home से ईंधन और यात्रा खर्च की बचत होती है, ट्रैफिक कम होता है और कर्मचारियों का वर्क लाइफ बैलेंस बेहतर हो सकता है। पीएम मोदी ने भी बढ़ते ईंधन संकट और आर्थिक दबाव को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ावा देने की अपील की है। 

विज्ञापन
PM Modi WFH Appeal Work From Home Benefits And Reason in Hindi Ghar Se Kam Karne Ke Fayde
वर्क फ्राॅम होम के फायदे - फोटो : Adobe

विस्तार

Work From Home Ke Fayde: कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया में वर्क फ्राॅम होम यानी घर से काम करने का चलन तेजी से बढ़ा था। दफ्तर की जगह लोग अपने घरों से लैपटॉप और इंटरनेट के जरिए काम करने लगे थे। अब एक बार फिर वर्क फ्राॅम होम चर्चा में आ गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को प्राथमिकता देने की अपील की है। पीएम मोदी का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना बेहद जरूरी हो गया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद लोग वर्क फ्राॅम होम के फायदे और इसकी जरूरत को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि घर से काम करने से ईंधन और समय की बचत होती ही है, साथ ही कर्मचारियों की मानसिक सेहत और वर्क-लाइफ बैलेंस पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं वर्क फ्राॅम होम के बड़े फायदे और पीएम मोदी इसके लिए अपील क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्यों कर रहे हैं पीएम मोदी अपील?

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों को देखते हुए पीएम मोदी ने ईंधन बचाने पर जोर दिया है। उन्होंने लोगों से कम ईंधन इस्तेमाल करने, सार्वजनिक वाहन अपनाने, विदेश यात्रा कम करने, कुकिंग आॅयल के कम उपयोग, एक साल तक सोना न खरीदने और वर्क फ्राम होम को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य देश पर बढ़ते आयात और आर्थिक दबाव को कम करना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्क फ्राॅम के फायदे क्या है?


ईंधन और यात्रा खर्च में बचत

घर से कामकरने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि रोज दफ्तर आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे पेट्रोल और डीजल की खपत कम होती है। पीएम मोदी ने भी लोगों से कम यात्रा करने और ईंधन बचाने की अपील की है। इससे कर्मचारियों का यात्रा खर्च भी कम हो सकता है और यातायात की समस्या में भी राहत मिल सकती है।


काम और जीवन का संतुलन

घर से काम करने पर लोग अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाते हैं। दफ्तर आने-जाने में लगने वाला समय बचने से मानसिक तनाव भी कम महसूस हो सकता है। कई कर्मचारी मानते हैं कि हाइब्रिड और रिमोट वर्क से उनका जीवन ज्यादा संतुलित है।


कंपनियों को भी हो सकता है फायदा

घर से काम करने से कंपनियों के दफ्तर खर्च में कमी आ सकती है। बिजली, परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च घट सकता है। साथ ही सही व्यवस्था होने पर कर्मचारी घर से भी अच्छी उत्पादकता बनाए रख सकते हैं। 


ऑनलाइन मीटिंग्स से सुविधा

पीएम मोदी ने ऑनलाइन मीटिंग्स और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को बढ़ावा देने की बात कही है। इससे व्यवसायिक यात्रा कम हो सकती है और समय की बचत भी होती है। आज के डिजिटल दौर में वीडियो कॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने काम को काफी आसान बना दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed