Lunar Eclipse 2020: गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण का समय और सूतक काल
उपछाया चंद्र ग्रहण
- 5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच में आ जाती है, लेकिन तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं तब उपछाया चंद्र ग्रहण लगता है।
चंद्र ग्रहण का समय
- भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगा। 9 बजकर 59 मिनट पर चंद्र ग्रहण अपने चरम पर होगा। 11 बजकर 22 मिनट पर यह चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधी दो घंटे 43 मिनट की रहेगी।
भारत में नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण
- 5 जुलाई रविवार को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा।
भारत में सूतक काल
- 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिशास्त्र के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण में भी सूतक काल मान्य नहीं होता है और 5 जुलाई को उपछाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि चंद्र ग्रहण में ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से सूतक काल मान्य होता है।