फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Nirjala Ekadashi 2024 Vrat Health Tips Without Water Fasting

Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी का उपवास करते हुए तबीयत न हो खराब, रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 18 Jun 2024 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:25 AM IST
सार

सबसे पहले तो ये सुनिश्चित करें कि क्या आपका शरीर उपवास करने में सक्षम है। किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से ही व्रत रखें। निर्जला उपवास की बजाए पानी पीकर व्रत कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2024 Vrat Health Tips Without Water Fasting
एकादशी व्रत - फोटो : istock

विस्तार

Nirjala Ekadashi 2024 : हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है। इस व्रत का काफी महत्व है। इस वर्ष निर्जला एकादशी 18 जून, मंगलवार को  है। इस व्रत में पानी भी नहीं पिया जाता है और निर्जला ही उपवास करते हैं।

विज्ञापन


गर्मियों में पानी या तरल पदार्थ शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी पर्याप्त पानी पीते रहने की सलाह देते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना पानी पिए निर्जल उपवास करना कठिन हो सकता है और सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। 
विज्ञापन


फिर भी अगर व्रत करने की इच्छा है, तो सेहत का ध्यान रखते हुए उपवास करें। सबसे पहले तो ये सुनिश्चित करें कि क्या आपका शरीर उपवास करने में सक्षम है। किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से ही व्रत रखें। निर्जला उपवास की बजाए पानी पीकर व्रत कर सकते हैं। अगर निर्जला व्रत रख रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि उपवास के दौरान कठिनाई न आए और सेहत भी खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दही या नारियल पानी पीकर रखें व्रत


उपवास करने से पहले दही का सेवन करें या नारियल पानी पीएं। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और दही खाने से अधिक प्यास नहीं लगती है। निर्जला उपवास से पहले दही या नारियल पानी का सेवन करने से व्रत के दौरान ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।

धूप से बचें

उमस भरी गर्मी और धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और बहुत अधिक प्यास लगती है। व्रत के दौरान आप प्यास पर तो काबू कर लेते हैं, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत महसूस होती है, जिसे पूरा न करने पर चक्कर आना, सिर दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए प्रयास करें कि धूप व गर्मी से बचें ताकि अधिक प्यास न लगे और शरीर से पसीना कम बहे और पानी की जरूरत कम महसूस हो।

थकान से बचें

शारीरिक सक्रियता के कारण थकान महसूस होती है। थकावट को कम करने के लिए शरीर पानी मांगता है। उपवास में अगर आप पानी नहीं पी सकते हैं तो शारीरिक सक्रियता कम रखें। ज्यादा मेहनत वाला या थकावट वाला काम न करें। आराम करें ताकि शरीर की स्फूर्ति बनी रहे और प्यास कम लगे।


स्नान करें 

अगर उपवास के दौरान प्यास लगे या गर्मी और थकान महसूस करें तो हल्के ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं। नहाने से शरीर को ठंडक महसूस होती है और प्यास कम लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed