फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   New Year 2026 Celebration in Office On 1st January to Make Your First Workday of New Year Motivated

New Year Celebration in Office: नए साल पर छुट्टी नहीं मिली? ऑफिस में कैसे बनाएं 1 जनवरी यादगार

Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
सार

New Year 2026 Celebration in Office: नए साल पर छुट्टी नहीं मिली है और 1 जनवरी को दफ्तर जाना है तो कुछ तरीके अपनाकर काम के बीच भी नया साल यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2026 Celebration in Office On 1st January to Make Your First Workday of New Year Motivated
दफ्तर में साल का पहला दिन कैसे मनाएं? - फोटो : Adobe stock

विस्तार

New Year 2026 Celebration in Office: नया साल आ गया है... ये सुनते ही दिमाग में छुट्टी, देर तक सोना, पार्टी करना और घूमना फिरना याद आता है। लेकिन इन सब के लिए 1 जनवरी की छुट्टी होना जरूरी है। हालांकि ये जरूरी नहीं कि 1 जनवरी 2026 को हर किसी को छुट्टी मिलेगी। बहुत से लोग साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को दफ्तर जाएंगे। नए साल के मौके पर उन्हें दफ्तर की कुर्सी, लैपटाॅप और मीटिंग्स का सामना करना पड़ेगा। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो जिनको नए साल पर छुट्टी नहीं मिल रही, और 1  जनवरी को दफ्तर में काम कर रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है।

विज्ञापन


मायूस होने की जरूरत नहीं है। नया साल यादगार बनाने के लिए छुट्टी नहीं, नजरिया चाहिए। ऑफिस में रहते हुए भी आप साल के पहले दिन को खास बना सकते हैं, बिना काम छोड़े, बिना बॉस की नाराज़गी मोल लिए। यहां दफ्तर में नया साल यादगार बनाने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कैसे मनाएं नया साल?

दिन की शुरआत अपने अंदाज में

भले ही 1 जनवरी को दफ्तर जाना हो लेकिन शुरुआत अपने लिए करें। पसंदीदा कपड़े पहनें, हल्का म्यूजिक सुनते हुए तैयार हों। खुद से कहें- यह साल मेरा है। माइंडसेट बदलेगा तो दिन खुद ब खुद बेहतर बन जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क डेस्क को दें न्यू ईयर टच

अपनी डेस्क पर छोटा सा पौधा, एक मोटिवेशनल नोट या कोई पॉजिटिव कोट रख दें। ये छोटी चीजें काम के बीच आपको याद दिलाती रहेंगी कि यह सिर्फ एक और दिन नहीं, बल्कि नए साल की पहली सुबह है।

सहकर्मियों के साथ मिनी सेलिब्रेशन

बड़ी पार्टी नहीं तो क्या हुआ? चाय-ब्रेक में हल्की-फुल्की बातचीत, एक-दूसरे को शुभकामनाएं और अगर संभव हो तो मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं। यही ऑफिस का न्यू ईयर सेलिब्रेशन बन सकता है। रिश्ते मजबूत होंगे और माहौल भी हल्का रहेगा।


नए साल का पहला टास्क सोच-समझकर करें

1 जनवरी को ऐसा काम चुनें जिसे पूरा कर आप संतुष्टि महसूस करें। साल की पहली जीत छोटी ही सही, लेकिन मनोबल बहुत बढ़ा देती है।

अपने लिए एक छोटा वादा

दफ्तर के काम के बीच 5 मिनट निकालकर खुद से एक निजी वादा करें। कम तनाव लेंगे, खुद के लिए समय निकालेंगे या काम और जिंदगी में संतुलन बनाएंगे। यही असली न्यू ईयर रेजोल्यूशन है।

शाम को खुद को रिवार्ड दें

दिन खत्म होने के बाद खुद को छोटा सा तोहफा दें। पसंदीदा खाना, वॉक, किताब या आराम। इससे दिमाग में यह संदेश जाएगा कि मेहनत की कद्र हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed