फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Navratri Day Today 2025 Aaj Navratri ka Kaun Sa Din Hai Aaj Ki tithi 29 September

Navratri Day Today: आज कौन सी नवरात्रि है? जानिए कब है अष्टमी और नवमी

Mon, 29 Sep 2025 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Sep 2025 10:40 AM IST
सार

Navratri Day Today 2025 : साल 2025 में नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हुई है और इस बार यह 10 दिनों की है। कोई एक तिथि दो दिन मनाई जाने के कारण नवरात्र 10 दिन की हो गई। हालांकि अब लोग असमंजस में हैं कि अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी। वहीं आज नवरात्रि का कौन सा दिन है।

विज्ञापन
Navratri Day Today 2025 Aaj Navratri ka Kaun Sa Din Hai Aaj Ki tithi 29 September
कब है दुर्गा अष्टमी 2025? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Navratri Day Today 2025 : शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का विशेष समय है। हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। व्रत और उपवास करने वाले भक्तों के लिए यह जानना बहुत महत्वपूर्ण होता है कि आज कौन सा नवरात्र है और अष्टमी तथा नवमी कब पड़ रही हैं। साल 2025 में नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हुई है और इस बार यह 10 दिनों की है। कोई एक तिथि दो दिन मनाई जाने के कारण नवरात्र 10 दिन की हो गई। हालांकि अब लोग असमंजस में हैं कि अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी। वहीं आज नवरात्रि का कौन सा दिन है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



29 सितंबर 2025 को कौन सा नवरात्र?

भले ही आज 29 सितंबर 2025 सोमवार को नवरात्रि का आठवां दिन है, लेकिन नवरात्र की सप्तमी तिथि है। दरअसल इस बार तृतीय और चतुर्थ नवरात्रि तिथि दो दिन पड़ी। 26 सितंबर को चतुर्थ तिथि मनाई जाने के कारण आज सप्तमी तिथि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब है अष्टमी तिथि?

30 सितंबर को अष्टमी मनाई जाएगी, जिसे महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त कन्या पूजन का आयोजन करते हैं और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जो लोग अष्टमी का उपवास करते हैं, वह 30 सितंबर को व्रत रख सकते हैं और 1 अक्तूबर 2025 को उपवास खोल सकते हैं। 


Navratri Day 7 Wishes: सप्तमी तिथि पर होती है मां कालरात्रि की पूजा, इन शुभकामना संदेशों से करें दिन की शुरुआत


कब है नवमी तिथि?

चूंकि कल यानी 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी है, तो 1 अक्तूबर  2025 को नवमी तिथि पड़ेगी। महानवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के बाद हवन करके उपवास खोलते है। इसके अगले दिन यानी 2 अक्तूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा पर सिंदूर खेला, दुर्गा पूजा का विसर्जन आदि भी किया जाता है।  


Durga Ashtami 2025 Wishes: 'बोल सांचे दरबार की जय', इन संदेशों के जरिए भेजें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed