फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   kim kardashian and sisters starts new business of greeting card and stationary

कादर्शियन बहनों ने शुरू किया नया बिजनेस, अब कार्ड, कैलेंडर और स्टेशनरी के क्षेत्र में आजमाएंगी किस्मत

Wed, 10 Mar 2021 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 10 Mar 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
kim kardashian and sisters starts new business of greeting card and stationary
Kim Kardashian - फोटो : Twitter- @KimKardashian

कादर्शियन सिस्टर्स यानी कोले कादर्शियन, किम कादर्शियन, कर्टनी कादर्शियन और क्रिस कादर्शियन ने अपने बिजनेस को बढाते हुए ग्रीटिंग कार्ड्स और कैलेंडर के क्षेत्र में हाथ आजमाने का फैसला किया है। अब उनका नया बिजनेस कादर्शियन कार्ड्स के नाम पर होगा। वहीं इस नाम का ट्रेडमार्क भी ले लिया गया है। बता दें कि कादर्शियन सिस्टर्स का और भी बहुत सारा बिजनेस है। जिसमे मेकअप ब्रांड से लेकर अन्य चीजें शामिल हैं। इस नए बिजनेस में ग्रीटिंग कार्ड्स से लेकर कैलेंडर, फोटो एलबम, पोस्टकार्ड, पोस्टर्स, स्क्रैपबुक, स्टेशनरी पेपर, नोटबुक, स्टिकर और लिखने के सामान के साथ पेपर गिफ्ट रैप तक शामिल हैं। 

विज्ञापन

kim kardashian and sisters starts new business of greeting card and stationary
किम कर्दाशियां - फोटो : Social Media

बता दें कि रियलिटी टीवी स्टार किम कादर्शियन और दूसरी बहनों के ये बिजनेस ज्यादातर क्रिस कादर्शियन ही देखती हैं। यहीं नहीं इन बहनों का डैश नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है। सभी बहनों में सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रेटी किम कादर्शियन है। जो पिछले दिनों अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ तलाक की वजह से सुर्खियों में थीं। वहीं हॉलीवुड की टॉप मॉडल किम रियलिटी टीवी स्टार के तौर पर सबसे अधिक फीस पाने वाली भी स्टार भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किम कादर्शियन का अपना ब्यूटी प्रोडक्ट भी है जो KKW के नाम से जाना जाता है। जिसके साथ वो शेपवियर कंपनी भी चलाती हैं। जबकि कर्टनी कादर्शियन लाइफस्टाइल वेबसाइट POOSH चलाती हैं। कादर्शियन बहनों के बिजनेस एम्पायर में अब एक और बिजनेस जुड़ गया है जो कादर्शियन कार्ड्स के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed