फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Kanya Puja Vidhi Significance and how to complete Navratri Fast puja Without Girls

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि में बच्चियां न मिलें तो कैसे करें कन्या पूजन? जानें आसान उपाय

Sat, 27 Sep 2025 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:53 AM IST
सार

Kanya Puja Vidhi : धर्मशास्त्रों और पुराणों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर भक्त नवरात्रि पूजन को पूर्ण कर सकते हैं और मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Kanya Puja Vidhi Significance and how to complete Navratri Fast puja Without Girls
kanya pujan - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Kanya Puja Vidhi: नवरात्रि के अंतिम दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नवदुर्गा के स्वरूप में 2 से 10 वर्ष तक की बच्चियों का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाता है। यही कन्या पूजन व्रत और पूजा को पूर्ण करता है। लेकिन कई बार व्यस्तता, शहरों में रहने या आस-पड़ोस में बच्चियों के न मिलने की वजह से लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। ऐसे समय में धर्मशास्त्रों और पुराणों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर भक्त नवरात्रि पूजन को पूर्ण कर सकते हैं और मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं।

विज्ञापन

 

कन्या पूजन नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह केवल रीति-रिवाज नहीं, बल्कि नारी शक्ति और सम्मान का प्रतीक है। बच्चियों के न मिलने की स्थिति में कुछ उपाय अपनाकर आप पूरे विधि-विधान के साथ व्रत संपूर्ण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अविवाहित स्त्रियों का पूजन

शास्त्र कहते हैं कि बच्चियों की अनुपस्थिति में अविवाहित स्त्रियों को भोजन कराकर भी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। किशोरियों व बालिकाओं को भी इस दिन भोजन कराएं, दान आदि करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या की जगह नारियों का पूजन करें

यदि छोटी बच्चियां उपलब्ध न हों तो अपने घर या परिवार की नारियों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करें। बहन, बुआ, ननद, माता समेत घर की स्त्रियों को भोजन कराएं और उन्हें साड़ी, चुनरी, श्रृंगार सामग्री या भोजन भेंट करें। 

जरूरतमंदों की सेवा करें

यदि कोई उपाय संभव न हो तो कन्या पूजन में छोटी बच्चियों की जगह गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को भोजन व दान दें। यह भी माता रानी को प्रसन्न करता है।

गौ पूजन 

गाय को भी नारी स्वरूप और देवी का प्रतीक माना गया है। गाय को हरा चारा, गुड़ या भोजन खिलाकर नवरात्रि का पूजन संपूर्ण माना जाता है।

घट का पूजन

शास्त्रों में कलश यानी घट को भी देवी का ही रूप माना गया है। इसलिए बच्चियों की अनुपस्थिति में कलश पूजन करके नवरात्रि व्रत को पूर्ण किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed