बदलती लाइफ स्टाइल ने लोगों को कई तरह की बीमारियों का शिकार बनाया है। इनमें सबसे खतरनाक और धीमा जहर है मधुमेह। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसने खान-पान और गलत दिनचर्या की वजह से देश ही नहीं दुनिया की बड़ी आबादी को अपना शिकार बनाया है। एक बार मधुमेह की बीमारी हो जाए तो शक्कर यानी की मीठा खाना छूट जाता है और कई तरह के परहेज भी पीछे लग जाते हैं।
विशेष रूप से शुगर पेशेंट के लिए शक्कर या फिर मीठा खाना एक तरह से जहर के समान होता है। लेकिन शुगर पेशेंट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स भी मार्केट में आ गए हैं जो यह दावा करते हैं कि ये चीजें शुगर फ्री हैं और मधुमेह रोगियों के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अक्सर ये दावे खोखले साबित होते हैं। दरअसल, शुगर फ्री चीजें भी डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत हानिकारक होती है। आइए जानते हैं कैसे?
शायद ही आप जानते होंगे कि खाने में मिठास बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले ये आर्टिफिशियल स्वीटनर आपको मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी रोग लगा सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो शुगर फ्री चीजों का रोजाना इस्तेमाल आपके लिए घातक हो सकता है। ये धीरे-धीरे आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती हैं।
3 of 8
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
कनाडा की मानिटोबा यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल से लोगों के पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसका इस्तेमाल करने से व्यक्ति को भूख नहीं लगती। यही नहीं कई बार इस तरह की चीजों का अत्यधिक सेवन करने से भी सेहत पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है।
4 of 8
डायबिटीज: भविष्य के लिए खतरा, नहीं चेते तो होगी मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
शोधकर्ताओं के अनुसार लोगों को लगता है कि अगर वो चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करेंगे तो वो हेल्दी रहेंगे। बहरहाल, वो ये नहीं जानते कि इसका सेवन उन्हें मोटापा और दिल संबंधी रोग लगा सकता है। यदि शुगर के मरीजों को दिल की बीमारी लग जाए तो उनके लिए जीवन में और परेशानियां खड़ी हो जाती है।
शोध की मानें तो आर्टिफिशियल स्वीटनर में एस्पार्टेम, सुक्रलोज और स्टेविया जैसे तत्व शामिल होते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित हो सकता है।