फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   International Women's Day 2025 Top Five Indian Actresses Who Are Famous Worldwide

Women's Day 2025: देश की पांच अभिनेत्रियां जिनकी विदेशों में है तगड़ी फैन फॉलोइंग

Sat, 08 Mar 2025 12:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:57 PM IST
सार

ये पांच भारतीय अभिनेत्रियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके टैलेंट, मेहनत और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के चलते उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
International Women's Day 2025 Top Five Indian Actresses Who Are Famous Worldwide
पांच अभिनेत्रियां जिनकी विदेशी फैन फाॅलोइंग है जबर्दस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

International Women's day 2025: आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं के लिए ये दिन खास है, क्योंकि आज के दिन उन्हें स्कूल-काॅलेज और दफ्तरों में खास होने का अहसास कराया जाता है। जिस तरह के महिलाएं हमारे देश का नाम रोशन कर रही हैं, उसके बाद घरों की चारदीवारी में रहने वाली स्त्रियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन, परिवार और समाज का सहयोग मिल रहा है। कई ऐसी होनहार महिलाएं हैं जिन्होंने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। विदेशी उन्हें देखकर ही पहचान जाते हैं और उनके नाम के साथ भारत का भी मान विदेशी सरजमीन पर बढ़ रहा है। इनके कई महिला अदाकारें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


भारत की पहली ब्रह्माण सुंदरी सुष्मिता सेन हों या विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन हों या विदेशी टीवी इडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा हो, इन महिलाओं ने भारत की फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व विदेश में किया भारत की सशक्त नारी के स्वरूप का प्रदर्शन भी किया। आइए जानते हैं उन 5 भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में, जिनकी फैन फॉलोइंग विदेशों में भी जबरदस्त है। ये पांच भारतीय अभिनेत्रियां सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके टैलेंट, मेहनत और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के चलते उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। अमेरिकी टीवी सीरीज Quantico में उनका लीड रोल बेहद चर्चित रहा। इसके अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। प्रियंका ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर और कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की विजेता है। सोशल मीडिया पर उनके 89 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण  

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ हॉलीवुड की फिल्म में काम किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल और ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल हुईं। दीपिका कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी जबर्दस्त फैन फालोइंग हैं। 

आलिया भट्ट

आलिया ने हाल  ही में हाल ही में हॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। यहां उन्होंने गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर की। हालांकि इसके पहले ही वह गंगूबाई काठियावाड़ी, RRR जैसी फिल्मों के जरिए इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंच चुकी थीं। मेट गाला 2023 में अपनी खूबसूरत उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। कई इंटरनेशनल इवेंट्स में भागीदारी ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया है। साथ ही आलिया भट्ट कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

पूर्व विश्व सुंदरी (1994) और बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सुंदरता के अलावा  अभिनय के कारण वैश्विक पहचान रखती हैं। उन्होंने The Pink Panther 2 और Bride & Prejudice जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया।वह कान्स फिल्म फेस्टिवल की नियमित मेहमान, 20 से ज्यादा सालों से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही हैं। उनकी खूबसूरती, ग्रेस और लंबे समय से इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूदगी की वजह से वे दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।  


हिना खान और जेनिफर विंगेट 

भारतीय टीवी अभिनेत्री हिना खान और जेनिफर विंगेट भी विदेशी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति से दुनिया का ध्यान खींचा। वहीं जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज और शोज वैश्विक स्तर पर पसंद किए जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed