{"_id":"56f7ed794f1c1b4644f14e1b","slug":"indian-spice-turmeric-can-help-fight-deadly-tb","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध में दावा: टीबी से भी लड़ने में कारगर है हल्दी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
शोध में दावा: टीबी से भी लड़ने में कारगर है हल्दी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय व्यंजनों में मसाले के तौर पर अनिवार्य रूप से इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी बहुत ही गुणकारी है। इसका इस्तेमाल दवा के रूप में एशियाई देशों प्राचीन काल से ही हो रहा है। लेकिन हाल में हल्दी पर किए गए एक शोध में जो फायदे सामने आए हैं वो गौर करने लायक हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शोध में पता चला है कि हल्दी में मौजूद लाभकारी गुण टीबी से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
यह शोध अमेरिका में कोलराडो यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडीसीन के शोधकताओं ने की है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इंसान की जिन कोशिकाओं में हल्दी वाले रसायन को प्रवाहित किया गया था उनमें देखा गया कि वह टीबी के बैक्टीरिया को हटाने में कामयाब थीं।
विज्ञापन
टीबी पर हल्दी के शोध करने की प्रक्रिया को फैक्टर कप्पा -बी नाम दिया गया है।
शोध में लगे वरिष्ठ लेखक ने कहा है कि उनके शोध ने टीबी लड़ने में हल्दी की क्षमताओं के बारे में आधारभूत सबूत दिए हैं। इस शोध के बाद अगर हल्दी से टीबी के लिए दवा बनाई गई तो बहुत ही कम दामों में लोगों को टीवी की दवा मिल सकेगी।
विज्ञापन