{"_id":"682eb2f4d03aed79a0071ba8","slug":"household-cleaning-tips-how-to-clean-switchboards-diy-tips-in-hindi-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"How To Clean Switchboards: काले पड़ गए हैं घर के स्विच बोर्ड तो इन घरेलू नुस्खों से नए जैसा चमकाएं","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
How To Clean Switchboards: काले पड़ गए हैं घर के स्विच बोर्ड तो इन घरेलू नुस्खों से नए जैसा चमकाएं
Thu, 22 May 2025 02:32 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 22 May 2025 02:32 PM IST
सार
How To Clean Switchboards: अगर आपके घर के स्विच बोर्ड भी अपनी चमक खो चुके हैं तो यहां कुछ सरल घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फिर से सफेद स्विच बोर्ड को नया जैसा बना सकते हैं।
विज्ञापन
स्विच बोर्ड की गंदगी कैसे साफ करें
- फोटो : Adobe
विस्तार
How To Clean Switchboards : घर की साफ सफाई कितनी भी कर ली जाए लेकिन जब घर के हर कमरे में लगे काले स्विच बोर्ड पर आपकी नजर जाती है तो ऐसा लगता है कि घर अभी भी गंदा ही है। सफेद चमकदार स्विच बोर्ड भले ही एक महीने पहले लगे हों लेकिन उनका कालापन उन्हें सालों पुराना और गंदा दिखाता है। खासकर किचन के स्विचबोर्ड अक्सर ही बेहद गंदे और दागदार नजर आते हैं।
विज्ञापन
घर की साफ सफाई करते वक्त अक्सर लोग स्विच बोर्ड की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका वजह से यह धीरे धीरे गंदे और काले हो जाते हैं। ऐसे में आपको समय-समय पर स्विच बोर्ड पर जमी गंदगी, उंगली के निशान और कालेपन को साफ करते रहना चाहिए। अगर आपके घर के स्विच बोर्ड भी अपनी चमक खो चुके हैं तो यहां कुछ सरल घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फिर से सफेद स्विच बोर्ड को नया जैसा बना सकते हैं।
विज्ञापन
टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
एक साफ कपड़े या ब्रश पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और स्विच बोर्ड को रगड़ें। हल्का घिसने से स्विच बोर्ड पर जमी हुई कालिख और धूल हट जाती है।
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे स्विच बोर्ड पर लगाकर कपड़े से साफ करें। यह पेस्ट ऑयली और पुरानी गंदगी को भी हटाने में मदद करता है।
विज्ञापन
नींबू और नमक का मिश्रण
नींबू में एसिडिक गुण होता है जो गंदगी को हटाने और चमक लाने में असरदार है। इसके लिए आधे नींबू पर थोड़ा नमक लगाकर उससे स्विच बोर्ड को साफ करें। फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
सिरका और पानी का स्प्रे
सिरका कीटाणुनाशक भी होता है और बदबू भी दूर करता है। गंदगी साफ करने के लिए सफेद सिरका और पानी को सामान्य मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। स्विच बोर्ड पर स्प्रे करें और सूखे कपड़े से साफ करें।
ध्यान रखें स्विच बोर्ड इलेक्ट्रिक पावर से जुड़ा होता है। इसलिए स्विच बोर्ड की सफाई करते हुए कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। सफाई से पहले स्विच ऑफ कर लें और यदि संभव हो तो मेन स्विच बंद कर दें। पानी या कोई भी तरल सीधे स्विच में न डालें।