फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Decor Tips Now no need to spend lakhs to decorate your home know home decorate tips

होम डेकोर टिप्स: घर सजाने के लिए अब लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, ऐसे कर सकते हैं सजावट

Fri, 03 Dec 2021 11:51 AM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Fri, 03 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

छोटी-छोटी चीजों से अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। महज 60 रुपये में घर को सुंदर बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Home Decor Tips Now no need to spend lakhs to decorate your home know home decorate tips
होम डेकोर टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर किसी का सपना अपने घर को सुंदर बनाने का होता है। काफी लोग interior designers की मदद से अपने घर की सुंदरता बढ़ाते हैं। इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप महज 60 रुपये खर्च करके भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए शुरुआत कर सकते हैं। अभी कुछ दिनों पहले हमें एक वेबसाइट मिली, जिसका नाम IndianShelf है। इस वेबसाइट पर घर को सजाने वाली हाथों से बनी हुई चीजें मिलती हैं, जो काफी अनोखी हैं। इनमें Door Handles, Door Knobs, Furniture Knobs, Wall Hooks, Brass Statues, Planters, Silver Jewellery, Silver Earrings आदि शामिल हैं, जिनके दाम भी काफी कम हैं।

विज्ञापन

 
ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं ग्राहक
इनकी मदद से आप अपने घर को अपने हिसाब से नया लुक दे सकते है, वह भी बिना ज्यादा खर्च किए। यदि आप अपने घर के दरवाजों, खिड़कियों और फर्नीचर आदि के Handles और Knobs ढूंढ रहे हैं तो IndianShelf पर हाथ से बने सामान खरीदें, जिससे बिना ज्यादा खर्च किए आपके घर का लुक बदल जाएगा। इससे आपको अपने घर में नएपन का अहसास होगा। IndianShelf वेबसाइट पर आप ऑनलाइन ऑर्डर (Online Order) भी कर सकते हैं और इस वेबसाइट की रिटर्न पॉलिसी (Return Policy) भी काफी अच्छी है। 
विज्ञापन


कंपनी के संस्थापकों ने दी यह जानकारी
Indianshelf के संस्थापक क्षितिज गुप्ता और अक्षय गुप्ता से हमने बात की। हमने Indianshlf के बारे में कुछ सवाल पूछे, तब उन्होंने काफी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 2010  में IndianShelf की नींव रखी गई और एक्सपोर्ट से शुरुआत की गई। शुरुआत में मार्केटिंग को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन मजबूत टीम और मेहनत के दम पर कुछ ही समय में IndianShelf का एक्सपोर्ट बिजनेस को सफलता मिल गई। आज की तारीख में IndianShelf कई देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता है। इनमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, जापान, दक्षिण अफ्रीका, रूस, मिडिल ईस्ट और दक्षिण अमेरिका आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रखा घरेलू बाजार में कदम
एक्सपोर्ट बिजनेस में सफलता पाने के बाद IndianShelf ने घरेलू बाजार में ऑनलाइन सामान बेचने की शुरुआत की। भारतीय बाजार विदेशों से थोड़े अलग हैं। ऐसे में हमारी प्रोडक्ट डिजाइन टीम ने घरेलू बाजार की जरूरतों को समझते हुए प्रोडक्ट्स में बदलाव किया, जिससे हमें सफलता मिली। Indianshelf पर आज की तारीख में 10 हजार से ज्यादा  हार्डवेयर प्रोडक्ट्स का कलेक्शन है। इसके अलावा घर को सजाने वाली कई वस्तुएं भी उपलब्ध हैं।  

देसी कारीगरों को किया प्रमोट
Indianshelf  देशभर के 5000  से ज्यादा कारीगरों से जुड़ा हुआ है।  दरअसल, हाथ का सामान बनाने वाले कारीगर देश में लगातार कम हो रहे हैं, क्योंकि लोग चीन में बनी सस्ती चीजों को प्राथिमकता देते हैं। ऐसे में IndianShelf हाथ की बनी चीजों को प्रमोट करते हुए कारीगरों को न सिर्फ काम देता है, बल्कि उनकी मेहनत का सही दाम भी देता है, जिसके कारण उन्हें किसी और रोजगार के बारे में सोचना नहीं पड़ता। हमें अपनी कला और कारीगरों को बचाए रखना बेहद अनिवार्य है। ये हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं।

कोरोना काल में भी निभाया साथ
कोरोना काल में सभी व्यवसायों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। IndianShelf की टीम ने इस मुश्किल दौर में भी अपने कारीगरों का साथ नहीं छोड़ा। कारीगरों को लगातार काम मिलता रहा। वे एकांत में रहकर खुद को सुरक्षित रखते हुए अपना काम करते रहे। इसके लिए हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं, जिन्होंने इस मुश्किल दौर में भी हम पर विश्वास बनाए रखा। आज IndianShelf की एक अलग पहचान देश के साथ-साथ विदेशों में भी बन चुकी है। जो भी IndianShelf  की वेबसाइट पर एक बार आता है, हमारा परमानेंट कस्टमर बन जाता है। हमारे सभी कारीगर गुणवत्ता का बहुत ध्यान रखते है, जिसकी वजह से हमारे ग्राहकों को अच्छा सामान मिलता है। क्षितिज गुप्ता और अक्षय गुप्ता कहते हैं कि हमारा सपना भारत देश की कला और कारीगरों को विश्व स्तर पर पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed