फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Decor Ideas Under budget Friendly Interior Decoration From Living Room To Bedroom

Home Decor: कम पैसों में ऐसे सजाएं घर का कोना-कोना, अंदर से महंगी हवेली सा दिखेगा नजारा

Thu, 10 Apr 2025 04:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Apr 2025 04:31 PM IST
सार

घर का लुक अगर रिच और एलिगेंट हो तो वो बेहद आकर्षक नजर आता है, जिसके लिए अच्छे-खासे बजट की जरूरत है। लेकिन कम बजट में भी आप अपने घर को ऐसा लुक दे सकती हैं।
 

विज्ञापन
Home Decor Ideas Under budget Friendly Interior Decoration From Living Room To Bedroom
कम बजट में घर के कोने कोने को सजाने के आइडियाज - फोटो : adobe stock

विस्तार

रेणु फ्रांसिस

विज्ञापन


अक्सर हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घर सजाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। आप अपनी रचनात्मकता और कुछ बेहतरीन आइडियाज के साथ कम बजट में भी घर को सजाकर रिच और एलिगेंट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है, बस अपनाने होंगे कुछ आसान तरीके।

बैठक में ताजे फूल

बैठक को आकर्षक बनाने और घर आए मेहमानों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने के लिए बैठक की दीवारों को हल्के रंग से पेंट करवाएं। आप एंटीक चीजों को री-डिजाइन करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बैठक में हमेशा ताजे फूल रखें। इंटीरियर्स में मेटल, गोल्ड या सिल्वर कलर का टच दें। लाइटिंग भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सॉफ्ट और एलिगेंट लाइट्स का चयन करें, जिससे रूम का लुक रिच लगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



फर्नीचर पर कवर

आप सस्ते फर्नीचर को भी महंगा दिखा सकती हैं। इसके लिए पहले फर्नीचर को अच्छी तरह पेंट या रिफिनिश कराएं। इसके साथ ही खूबसूरत कवर का इस्तेमाल करें, जो फर्नीचर को क्लासी लुक दे। अच्छे पैटर्न वाले कुशन, वॉल डेकोर और सेंट्रल फोकल पॉइंट जैसे आकर्षक लैंप या सजावटी आइटम्स भी फर्नीचर को महंगा और स्टाइलिश बनाते हैं।

लंबे खूबसूरत परदे

परदे घर को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप इनका इस्तेमाल घर को रिच लुक देने में भी कर सकती हैं। इसके लिए आप डार्क और रिच कलर, जैसे गहरा नीला, ग्रे या मस्टर्ड रंगों के परदे खरीदें। इस समय लंबे और फर्श तक पहुंचने वाले परदे ट्रेंड में हैं। वहीं सजावटी टैसल्स, कढ़ाई या गहने जैसी डिटेल्स भी परदों को एक प्रीमियम फील देती हैं।

Home Decor Ideas Under budget Friendly Interior Decoration From Living Room To Bedroom
किचन में हल्के रंग - फोटो : freepik

बेडरूम में डेकोर आइटम

सोने के कमरे का आरामदायक होने के साथ ही खूबसूरत होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आप दीवारों को गहरे रंगों, जैसे कि गहरे नीले, काले या गोल्डन टोन से पेंट कराएं। इसके बाद खूबसूरत बेडशीट्स और तकियों का चयन करें। साथ ही शानदार लाइटिंग, जैसे कि क्रिस्टल लैंप, वॉल डेकोर जैसे आर्टवर्क, मिरर और आकर्षक कार्पेट की सहायता से बेडरूम को सजाएं, ताकि वह रिच लुक दे सके।

किचन में हल्के रंग

किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। छोटे किचन के लिए हमेशा हल्के रंग चुनें। अगर डार्क कलर इस्तेमाल करना चाहती हों तो दो कंट्रास्ट कलर की कैबिनेट्स बनवाएं। कंट्रास्ट के लिए दो से ज्यादा रंग न चुनें, क्योंकि ज्यादा रंगों से किचन छोटा दिखता है। अगर किचन एल शेप में है तो कॉर्नर यूनिट बनवाएं, जिससे स्पेस का सही ढंग से इस्तेमाल हो।

बाथरूम में वॉलपेपर

बाथरूम को रिच लुक देने के लिए आप वॉल पर ग्लॉसी पेंट या स्टाइलिश वॉलपेपर लगवा सकती हैं। साथ ही बाथरूम में शानदार लाइटिंग करवाएं, जैसे कि वॉश बेसिन के ऊपर या मिरर के आस-पास। यह बाथरूम को एलिगेंट बनाएगा। आप बाथरूम में नल और शावर को साफ रखें और चाहें तो प्लांट्स भी रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed