फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं जिंक वाले फूड, कोरोना काल में फायदेमंद है इनका सेवन

Tue, 16 Jun 2020 07:00 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
zinc importance function role in body how to increase zinc in body food having high amount of zinc
शारीरिक विकास में भी जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस वजह से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि जिंक युक्त फूड का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।


शारीरिक विकास में भी जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में जिंक की कमी से पीड़ित लोगों की संख्या काफी है। डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की एक-तिहाई आबादी जिंक की पर्याप्त मात्रा का सेवन नहीं करती है।  

 
zinc importance function role in body how to increase zinc in body food having high amount of zinc
14 साल से अधिक आयु के पुरुषों को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को कितनी मात्रा में जिंक की आवश्यकता होती है
  • शोधकर्ताओं के अनुसार 14 साल से अधिक आयु के पुरुषों को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
  • वहीं 14 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिदिन 8 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।
  • स्तनपान करने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 12 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए।

अगली स्लाइड्स में जानिए किन चीजों के सेवन से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है...


 
zinc importance function role in body how to increase zinc in body food having high amount of zinc
काजू का सेवन करने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

काजू

  • काजू का सेवन करने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। 28 ग्राम काजू में 1.6 मिलिग्राम जिंक पाया जाता है। 

काजू के सेवन के फायदे...

  • काजू में भरपूर मात्रा में जस्ता, तांबा, विटामिन के, विटामिन ए और फोलेट पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से ब्लडप्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
zinc importance function role in body how to increase zinc in body food having high amount of zinc
अधिकतर लोग ओट्स का सेवन नाश्ते में करना पसंद करते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ओट्स

  • ओट्स में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। अधिकतर लोग ओट्स का सेवन नाश्ते में करना पसंद करते हैं। ओट्स के आधे कटोरे में 1.3 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। 


ओट्स के फायदे...

  • ओट्स में काफी मात्रा में फाइबर, बीटा-ग्लूकन, विटामिन बी 6 और फोलेट्स पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।


 

विज्ञापन
zinc importance function role in body how to increase zinc in body food having high amount of zinc
फलियां जिंक का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फलियां

  • फलियां जिंक का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में फलियां, चना, सेम और मसूर को शामिल कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed