फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   You will love to have delicious Makka lachha paratha in these winters

सर्दियों में जरूर बनाएं मक्के का लच्छा पराठा, स्वाद ही नहीं सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Thu, 06 Dec 2018 05:56 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
You will love to have delicious Makka lachha paratha in these winters
- फोटो : file photo

सर्दियों में आपने मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग तो कई बार खाया होगा। लेकिन इस सर्दी मक्के की रोटी की जगह मक्के का लच्छा पराठा ट्राई कीजिए। मक्के का ये लच्छा पराठा ना सिर्फ मुंह में पानी ला देगा बल्कि इसका स्वाद आपकी भूख बढ़ाने के साथ-साथ ठंड में आपके शरीर को गरम भी रखेगा। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने की मजेदार रेसिपी।    

विज्ञापन

You will love to have delicious Makka lachha paratha in these winters
मक्के का लच्छा पराठा बनाने की सामग्री
मक्का आटा - 1 कप 
गेहूं का आटा - 1 कप
हरा धनिया - थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
घी - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
जीरा - ½ छोटा चम्मच
नमक - ¾ छोटा चम्मच या स्वादानुसार
तेल - 1-2 छोटा चम्मच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

You will love to have delicious Makka lachha paratha in these winters
मक्के का लच्छा पराठा बनाने की विधि
मक्का का लच्छा पराठा बनाने के लिए आप एक बाउल में पहले मक्के का आटा और गेहूं का आटा डालें।इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, बारीक कटा हरा धनिया,  1-2 छोटी चम्मच तेल डाल दें।इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रखें इससे आटा सैट हो जायेगा।

20 मिनिट बाद आटे के सैट होने पर, हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसल लें। गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा निकालकर उसकी लोई बना लें। लोई को सूखे आटे में लपेटकर पतला परांठा बेलिए। बेले हुए पराठे पर थोड़ा सा घी लगाकर चारों और फैलाकर इस पर थोड़ा सा सूखा आटा डालकर इसे भी चारों ओर बेल लें।
विज्ञापन

You will love to have delicious Makka lachha paratha in these winters

चपाती को पतले-पतले स्टेप्स में काटकर एक के ऊपर एक करके रखते जाएं। अब इसे रोल करके लोई जैसा बना लीजिए। अब इसे सूखे आटे में लपेट कर गोल हल्का सा मोटा बेल कर तैयार कर लीजिए।पराठा सेकने के लिए तवे को गरम कीजिये। थोड़ा घी डालकर चारों और फैलाइए।परांठे को तवे पर डालकर उसे मीडियम आंच पर सिकने दीजिए। परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर पराठे को पलट दें, और निचली सतह सिकने पर पराठे की ऊपर की सतह पर घी डालकर पराठे के ऊपर फैलाइए।

पराठे को पलटिये और दूसरी सतह पर भी घी डालकर पलटिए। पराठे को दोनों ओर से भूरा होने तक सेकिए। सिका पराठा तवे से उतारकर प्लेट पर रखिये। गरमा गरम मक्का पराठा बनकर तैयार है। पराठे को चटनी, अचार, दही के साथ परोस सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed