फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   y chromosome responsible for men shorter life span

महिलाओं की अपेक्षा इसलिए कम जीते हैं पुरुष

Wed, 30 Apr 2014 12:20 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
y chromosome responsible for men shorter life span

पुरुष महिलाओं की अपेक्षा कम क्यों जीते हैं, अगर इसकी वजह आप सिर्फ तनाव मानते हैं तो सच जानकर जरूर चौंक जाएंगे आप।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो पुरुषों के कम जीवन के लिए उनके शरीर में Y क्रोमोजोम का कम होना हो सकता है। शोधकर्ताओं ने माना कि इस क्रोमोजोम के आभाव में पुरुषों का जीवनकाल कम होता है और कैंसर से मृत्यु की आशंका अधिक होती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ उप्पसला के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि पुरुषों और महिलाओं में पुरुषों की औसत उम्र महिलाओं से कम होती है और इसकी वदह क्रोमोजोम की संरचना से जुड़ी है।
विज्ञापन

ज‌िम्मेदार है क्रोमोजोम

y chromosome responsible for men shorter life span

गौरतलब है कि महिलाओं के शरीर में XX क्रोमोजोम होते हैं जबकि पुरुषों के शरीर में XY क्रोमोजोम होते हैं। शोधकर्ताओं की मानें जब XY में से Y क्रोमोजोम की संख्या पुरुषों की कोशिकाओं में कम होती है तो उन्हें डायबिटीज या कैंसर का खतरा अधिक होता है।

शोधकर्ताओं ने 1,600 पुरुषों के डीएनए परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने पाया कि व्हाइट ब्लड सेल्स में इस क्रोमोजोम की कमी पुरुषों का जीवनकाल कम करने में अहम भूमिका निभाती है।

बीमारियों से मृत्यु का अधिक रिस्क

y chromosome responsible for men shorter life span

शोधकर्ता लार्स फोर्सबर्ग के अनुसार, ''जिन पुरुषों में Y क्रोमोजोम की कमी होती है उनकी रक्त कोशिकाओं का जीवनकाल भी कम होता है जिसका स्वाभाविक असर उनके जीवनकाल पर पड़ता है, साथ ही कैंसर का अधिक रिस्क होता है।''

यह शोध नेचर जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed