{"_id":"311e744f21c20441954b8e9aa131b7f8","slug":"wrinkles-caused-by-uv-a1-rays","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में झुर्रियों दे सकती है यह वजह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दो दिन में झुर्रियों दे सकती है यह वजह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र से पहले ही चेहरे पर पड़ी झुर्रियां अगर आपको 'अंकल' या 'आंटी' बना देती हैं तो इसकी बड़ी वजह आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
झुर्रियों से चाहिए छुटकारा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
हाल में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अल्ट्रावयलेट ए किरणों के बजाय त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट ए-1 और अल्ट्रावॉयलेट बी किरणों से त्वचा को अधिक नुकसान होता है।
जवानी रखनी है बरकरार तो रोज करें ये 3 हॉट योग
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि इन किरणों के त्वचा पर पड़ने से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और झुर्रियों की संभावना बढ़ती है।
शोध में पाया गया कि अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन के दौरान अल्ट्रावॉयलेट ए-1 किरणें त्वचा को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाती हैं जबकि 10 बजे से लेकर 2 बजे के बीच में अल्ट्रावॉयलेट बी किरणें भी त्वचा पर झुर्रियों के लिए बराबर की जिम्मेदार है।
विज्ञापन
मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फ्रैंक वैंग के अनुसार, "उम्र से पहले त्वचा की एजिंग के लिए यूवी बी और यूवी ए-1 किरणों बराबर की जिम्मेदार हैं। इससे बचाव का बेहतर तरीका यह है कि दिन में घर से बाहर जब भी निकले तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और त्वचा को कपड़े से ढंककर रखें।"
आजकल बाजार में बिकने वाले सनस्क्रीन के लेबल पर अवोबेनजोन और जिंक ऑक्सीइड जैसे केमिकल जरूर देख लें क्योंकि ये केमिकल ही यूवी ए-1 किरणों से बचाव में मददगार हैं।