फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   world spine day special tips to cure backache

वर्ल्ड स्पाइन डेः कमर दर्द में आराम दिलाएंगे ये 5 उपाय

Wed, 16 Oct 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Oct 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
world spine day special tips to cure backache

वर्तमान जीवनशैली में कमर दर्द और स्पाइनल कॉर्ड से संबंधित समस्याओं से दफ्तर जाने वालों से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाले तक परेशान हैं। समय रहते अगर इन्हें लेकर गंभीरता बदली जाए तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनसे जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें, कमर दर्द से जुड़े ये पांच मिथ, जो हो सकते हैं आपका भ्रम
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के ऑर्थोपेडिक सर्जन और 'कीज़ टू एन एमेजिंग लाइफः सीक्रेट्स ऑफ द सर्विकल स्पाइन' किताब के लेखक ने सीएनएन को ऐसे पांच उपायों की जानकारी दी है जिनकी मदद से स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी समस्याओं को शुरुआती दौर में ही कम किया जा सकता है और कमर दर्द से प्रभावी तौर पर छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठने-बैठने की मुद्रा रखें सही
आप किस तरह बैठते है, खड़े होते हैं और चलते हैं इसका प्रभाव आपकी स्पाइनल कॉर्ड पर सीधा पड़ता है। इसके अलावा, घंटों तक स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से भी गर्दन और कमर के लिए दिक्कत होती है। ऐसे में पॉश्चर पर ध्यान दें जिससे कमर दर्द या स्पाइनल कॉर्ड की समस्याओं को दूर किया जा सके।

सांसों से संबंधित व्यायाम
प्राणायाम और श्वास से संबंधित एक्सरसाइज भी स्पाइन समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हैं। सीधे बैठ जाएं जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहे। उब दोनों हाथों को पेट के मध्य में रखें और पेट के भीतर की गतिविधियों को महसूस करते हुए लंबी सांस लें।

प्राणायाम के महत्व को आयुर्वेद से लेकर अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट मेडिसिन के शोध में भी माना गया है कि रोज जस मिनट तक श्वास संबंधी व्यायाम रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं।

डाइट पर दें ध्यान
प्रोटीन, अनसैचुरेटेड फैट्स वाला आहार और सब्जियां मांसपेशियां मजबूत करते हैं जिससे रीढ़ की हड्डी को बल मिलता है। कमर दर्द अधिक रहता है तो बी कॉम्प्लेक्स और अमोगा 3 की अधिकता वाली डाइट बढ़ाएं या फिर डॉक्ट्री परामर्श से मल्टीविटामिन दवाएं लेना शुरू करें।


धूप में बिताएं समय

स्पाइनल कॉर्ड की समस्या से बचाव के लिए शरीर को धूप की आवश्यकता भी होती है। ऐसे में टैनिंग की परवाह किए बिना कम से कम 10 से 20 मिनट रोज धूप में बिताना फायदेमंद है।

नींद पर दें ध्यान
आप आवश्यकता से कम नींद लेते हैं या अधिक नींद लेते हैं, इसका आपकी रीढ़ की हड्डी से संबंध है। इसके अलावा, सही बिस्तर, तकिया आदि का चुनाव भी दर्द को कम में आपकी मदद कर सकता है।

कमर दर्द में आराम के लिए शरीर के कुछ हिस्सों की मसाज भी फायदेमंद है। इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed