फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   world arthritis day arthritis spreading in young generation

वर्ल्ड अर्थराइटिस डेः युवाओं में भी बढ़ रहे हैं गठिया के मामले

Sat, 12 Oct 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Oct 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
world arthritis day arthritis spreading in young generation

अमूमन गठिया यानी अर्थराइटिस नामक रोग को सुनते ही आपको अपनी दादी मां के जोड़ों का दर्द याद आता होगा लेकिन बदलती जीवनशैली की वजह से यह रोग आज युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


एशियन ऑर्थोपेडिक इंस्टिट्यूट के ऑर्थोपेडिक सर्जन और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कंसल्टंट डॉ. सूरज गुरव का मानना है कि अक्सर 65 वर्ष की आयु के बाद होने वाला यह रोग बदलती जीवनशैली, मोटापा, गलत खानपान आदि वजहों से युवाओं में भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में 'अर्थराइटिस केयर एंड रिसर्च' पत्रिका में प्रकाशित शोध में माना गया है कि मोटापा और गठिया का गहरा संबंध है। मोटे लोगों में कम बीएमआई वाले व्यक्तियों की तुलना में इस बीमारी का अनुपात अधिक है। गठिया के 66 प्रतिशत मरीज मोटापे के शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, भारतीय रोगियों में अर्थराइटिस का सबसे अधिक प्रभाव घुटनों में और उसके बाद कुल्हे की हड्डियों में दिखाई देता है।

इन लक्षणों से करें पहचान
अगर आपको जोड़ों में या आसपास के हिस्से पर दो हफ्तों से अधिक समय तक दर्द, जकड़न, सूजन, चलने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लीजिए।


यह भी रखें ध्यान
अपने वजन पर नियंत्रण रखें।

चोट या अधिक मेहनत की वजह से जोड़ों में होनेवाली जख्मों से आगे चलकर ऑस्टिओअर्थराइटिस होने का धोखा बढ़ जाता है। जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को मज़बूत रखने से जोड़ों में इस तरह टूट-फूट या घिसाई होने की आशंका कम हो जाती है।

नियमित रूप से कसरत करने से हड्डियों और जोड़ों को मज़बूत रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed