{"_id":"baf9dd815892745ee1cad6097d3bc3dc","slug":"workplace-mistake-that-make-you-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका दफ्तर इस मामले में बन सकता है बड़ा खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
आपका दफ्तर इस मामले में बन सकता है बड़ा खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
लगातार वजन बढ़ने से परेशान हैं और हर बार चाहकर भी इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाते हैं तो इसकी वजह आपका दफ्तर भी हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - नौकरी के इन 5 सबक से हमेशा खुश रहेगी बीवी
हाल में हुए शोध की मानें तो दफ्तर में सहयोगियों का साथ, वजन घटाने के आपके इरादे के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
पढ़ें - वजन घटाने के इरादे पर पानी फेर देंगी ये 5 डाइट
विज्ञापन
स्नैक्स बनाने वाली कंपनी फ्रूयो द्वारा करवाए गए शोध में पाया गया है कि डाइट करने वाले 50 प्रतिशत लोगों की नाकामी की वजह दफ्तर में उनके सहयोगी का साथ हो सकता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 89 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि वे अक्सर अपने सहयोगियों के साथ बोरियत मिटाने के लिए जंक फूड या स्नैक्स लेते हैं, वहीं 22 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि वे ब्रेक में दफ्तर के तनाव को भूलने के लिए स्नैक्स लेते हैं।
इतना ही नहीं, 44 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना है कि वे अपनी डेस्क पर दिन भर स्नैक्स के साथ ब्रेक लेते हैं जबकि 11 प्रतिशत प्रतिभागी अकेले काम करते हुए स्नैक्स अधिक लेते हैं।