फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   women need more sleep than men

इस मामले में पुरुषों से अधिक है महिलाओं की जरूरत

Thu, 26 Dec 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
women need more sleep than men

अब तक माना जाता था कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा मानसिक श्रम करते हैं और इसीलिए उन्हें भरपूर आराम की जरूरत है। दरअसल ऐसा है नहीं, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करती हैं इसीलिए उन्हें ही ज्यादा नींद की जरूरत होती है।

विज्ञापन


पढ़ें - प्यार के अलावा इन 5 चीजों से उड़ती है नींद
विज्ञापन


साइंस वर्ल्ड में छपे नए शोध के मुताबिक विशेषज्ञों ने यह पाया है कि हम दिन में अपना दिमाग जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसी आधार पर हमारी नींद के घंटे तय होते हैं। मतलब हमारा दिमाग जितना ज्यादा काम करेगा, उसे आराम पहुंचाने के लिए भी उसी अनुपात में वक्त चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें - सोते वक्त टाइट ब्रा पहनने के कई हैं नुकसान

लागबोरो विश्वविद्यालय के निद्रा शोध केंद्र के निदेशक प्रोफेसर जिम हॉर्न ने कहा,‘पुरुषों के मुकाबले महिलाएं एक समय पर ज्यादा काम करती हैं इसीलिए वे अपने दिमाग का इस्तेमाल भी अधिक करती हैं। यही कारण है कि महिलाओं को नींद की जरूरत ज्यादा होती है। गहरी नींद के दौरान दिमाग का एक हिस्सा ‘कार्टेक्स’ रिकवरी मोड में चला जाता है। कोर्टेक्स हमारे विचारों, याददाश्त, भाषा और अन्य चीजों के लिये जिम्मेदार होता है।’


एक अन्य नींद विशेषज्ञ डॉ. माइकल ब्रीयस का मानना है, ‘जिन महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती वे कभी कभी शरीर में जलन और सूजन से पीड़ित हो जाती हैं। कई बार वे नींद में भी दर्द के कारण जाग जाती हैं। नींद की कमी से जुड़ी कुछ दिक्कतों को हल्की झपकी लेकर ठीक किया जा सकता है। लेकिन यह झपकी 90 मिनट से ज्यादा की नहीं होनी चाहिये। ज्यादा देर तक लेटे रहने से फिर हमेशा उनींदे रहने की समस्या हो सकती है।’

नींद का सबसे बड़ा काम है दिमाग को आराम देना और उसे उसे मरम्मत करने का वक्त देना है। अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक महिलाओं को चूंकि पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है इसीलिए अगर उन्हें नींद की कमी हो तो उन पर इसका असर भी अधिक होता है।

नींद की कमी होने पर महिलाओं को ज्यादा गुस्सा आता है और वे अवसाद ग्रस्त हो जाती हैं, जबकि पुरुषों को यह समस्या नहीं होती है। इससे पहले के शोधों से यह पता चला था कि नींद की कमी से दिल के रोग, मानसिक समस्याएं, स्ट्रोक और शरीर में सूजन जैसी दिक्कतें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed