फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   without prescription triphala intake can be harmful

बिना सलाह त्रिफला लेने से हो सकता है नुकसान

Fri, 21 Sep 2012 05:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Sep 2012 05:08 PM IST
विज्ञापन
without prescription triphala intake can be harmful

पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए घरों में त्रिफला चूर्ण का सेवन आपकी दादी मां के जमाने से चला आ रहा होगा। वैसे तो यह पेट की समस्याओं के लिए बहुत ही कारगर चूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञ भी इसे सुरक्षित व असरदार मानते हैं और घरों में लोग बेहिचक इसका सेवन करते हैं लेकिन बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका सेवन करने से कई बार इसके फायदे के बजाय नुकसान सामने आ जाते हैं।

विज्ञापन


इस बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आकाश परमार बताते हैं, 'वैसे तो त्रिफला बिल्कुल सुरक्षित और असरदार आयुर्वेदिक दवा है लेकिन अगर इसे बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के लेते रहने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, पुराने जमाने में लोगों को एक साथ कई रोग नहीं होते थे लेकिन आज व्यक्ति को एक साथ की रोग होते हैं। ऐसे में अगर वह बिना डॉक्टर की सलाह पर त्रिफला या ऐसी अन्य दवाएं लेता है तो हो सकता है कि उसे दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़े।'
विज्ञापन


हो सकता है डायरिया
वैसे तो त्रिफला गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार है लेकिन कई बार बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसके बहुत अधिक सेवन से डायरिया भी हो सकता है। कुछ मामलों में इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और व्यक्ति को डीहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ.आकाश के अनुसार, 'हर व्यक्ति की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की प्रक्रिया अलग-अलग तरह की होती है। ऐसे में उसे त्रिफला कितनी मात्रा में लेना है, दूध के साथ लेना है या पानी के साथ, कब लेना सही है, इन बातों का निर्धारण डॉक्टर ही कर सकता है, हम नहीं।'  जहां बिना सोचे-समझे इसका सेवन करने से चयापचय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

ब्लड प्रेशर पर प्रभाव
कभी-कभी त्रिफला के सेवन से लूज मोशन शुरू हो जाता है जिससे ब्लड प्रेशर में फ्लकचुएशन शुरू हो जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि पेट साफ रखने के लिए नियमित रूप से त्रिफला का सेवन करते हैं। ऐसे में उन्हें खुद ही पता नहीं पड़ता कि कब उन्हें इसकी लत लग जाती है और त्रिफला न मिलने पर उन्हें बेचैनी व अनिद्रा की परेशानी शुरू हो जाती है।


अनिद्रा की समस्या
कई बार नियमित तौर पर त्रिफला का सेवन करने वाले लोगों को अनिद्रा की समस्या भी हो जाती है। इसकी हेवी डोज लेने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। इसके अलावा चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को त्रिफला का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था के दौरान त्रिफला के सेवन से महिलाओं को घबराहट, पेचिश आदि समस्याएं हो सकती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed