फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   winter care tips for heart patients

सर्दी में दिल के मरीज बरतें ये सावधानियां

Tue, 17 Dec 2013 11:42 AM IST
डॉ. मीतेश शर्मा/चीफ कार्डियक सर्जन, मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट
डॉ. मीतेश शर्मा/चीफ कार्डियक सर्जन, मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट Updated Tue, 17 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
winter care tips for heart patients

सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिए उत्तम है, लेकिन हृदय रोगियों के लिए सावधान रहने की आवश्यकता होती है। हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए सर्दियां काफी सारी गंभीर परेशानियां पैदा कर सकती है।

विज्ञापन


सीने में जलन की वजह कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?
विज्ञापन


अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिसर्च के मुताबिक गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होने वाली मौत के मामले 26 से 36 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं। शोधकर्ता मानते हैं कि सर्दियों में फ्लू काफी तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज दिमाग से लेकर वजन घटाने तक, जानें मूंगफली के फायदे

दिन छोटे होते हैं और अक्सर इस मौसम में लोग अवसाद या तनाव के भी शिकार हो जाते हैं। व्यायाम करने की आदत और खान-पान को लेकर बरती जाने वाली सावधानी भी कम हो जाती है। ये सभी कारण मिलकर सर्दियों में हमारे दिल को काफी संवेदनशील बना देते हैं।


पौरुष का राज खोलती है उंगलीः जानें अंगों का 10 दिलचस्प कनेक्शन

ठंड में खून का दौरा (ब्लड सर्कुलेशन) कम हो जाता और इसलिए रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इस कारण दिल के मरीजों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। हृदय रोगियों के लिए आवश्यक है कि इस मौसम में कुछ बातों का खास ख्याल रखें। थोड़ा बहुत शारीरिक व्यायाम अवश्य करें।

इसके लिए 'रूल ऑफ फॉर' के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। इस रूल के मुताबिक हृदय रोगियों को सप्ताह में चार दिन में कुल चालीस मिनट में चार किमी तेज चाल से चलने से लाभ होता है। ध्यान रखना चाहिए कि वातावरण अधिक ठंडा न हो।

बाहर ठंड ज्यादा होने पर घर के अंदर ही व्यायाम करें। हृदय रोग से बचने के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं। बादाम और पिस्ते का सेवन हृदय रोगियों के लिए लाभदायक है। ग्रीन टी का सेवन भी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।  फिर भी कोई असुविधा महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed