शराब का एक जाम लेने से हो सकता है यह फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध ने अब जाम बनाने का एक नया बहाना दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं का मानना है कि नियमित रूप से एक ग्लास वाइन का सेवन न सिर्फ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है बल्कि संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
अभी तक कई शोधों में रेड वाइन में पाए जाने वाले रिवेस्टेरॉल नामक केमिकल को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता था लेकिन इस शोध में शोधकर्ताओं ने एल्कोहल में मौजूद इथेनॉल को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।
पढ़ें - व्हिस्की का ऐसा इस्तेमाल दूर भगाएगा जुकाम
शोधकर्ता इहेम मसौदी के अनुसार, ''किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए रात के खाने के साथ एक ग्लास वाइन का सेवन उसकी प्रतिरोक्षा क्षमता को मौजूद करता है और वैक्सीनेशन को आधिक प्रभावी बनाता है।''
पढ़ें - नियमित रूप से शराब पीने का यह फायदा चौंका देगा आपको
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने स्माल पॉक्स से पीड़ित बंदरों को टीका देने के बाद उन्हें संतुलित मात्रा में एल्कोहल का सेवन कराया और पाया कि उनकी रिकवरी तेजी से हुई।
इस आधार पर उन्होंने माना कि संतुलित मात्रा में इथेनॉल का सेवन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकता है, जबकि इसकी अधिकता शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
यह शोध वैक्सीन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।