फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   who to burn calories.

बिना जिम जाए ऐसे कम करें अपना मोटापा

Tue, 02 Sep 2014 04:21 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
who to burn calories.

अगर आप हेल्दी हैं और वजन कम करने के लिए जी-तोड़ मेहनत के बावजूद सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आते तो आप इन आसन उपायों को आजमा सकते हैं।

विज्ञापन


कैलोरी बर्न करने के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण या प्रतिदिन जिम जाने की आवश्यकता नहीं है। यह सही है कि वजन घटाने के लिए खाने की अच्छी आदतें होनी चाहिए, और एक अनुशासित दिनचर्या होनी चाहिए जिसमें कई शारीरिक गतिविधियां शामिल हों। यह जरूरी नहीं है कि ये सभी गतिविधियां केवल जिम में ही की जा सकती हैं।
विज्ञापन


अपनी कैलोरी कम करने के लिए आप घर का काम काज कर सकते हैं या अपने मित्रों को बुलाकर प्ले ग्राउंड में खेल सकते हैं। हम यहां आपको कैलोरी कम करने के कुछ आसान व मजेदार तरीकें बता रहे हैं, आपको जो पंसद है आप वे चुनिये, आप देखेंगे कि आप सही दिशा में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आसान उपायों को आजमाएं

who to burn calories.

दो घंटे की गई गेंदबाजी 500 कैलोरी को खत्म करने में सहायक है। fitnessforweightloss.com के अनुसार 30 मिनट की गेंदबाजी से 105 से 285 कैलरी घटाई जा सकती है, यह आपके वजन पर निर्भर करता है।

अगर आपका वजन 72 किग्रा है तो आप एक घंटे में 219 कैलोरी कम करेंगे। अगर आपका वजन 91 किलो है तो आप एक घंटे में 273 कैलोरी कम कर सकते है। अगर आप का वजन 109 किलो है तो आप एक घंटे में 327 कैलोरी तक कम कर सकते हैं।

क्या आप अपने चाहने वालों से ऑफिस के बेसमेंट में बात करते हैं, अगर हां, तो आप इसे बंद मत कीजिए। अगर आप अपने को फिट देखना चाहते हैं हर बार लिफ्ट का बटन दबाने की आदत छोड़े, लिफ्ट के स्‍थान पर सीढ़ियों से उतरने चढ़ने का क्रम शुरू करें और इसे जारी रखें।

यह सिर्फ कैलोरी को खर्च ही नहीं करेगा बल्कि आपको सही आकार में भी रखेगा। 5 मिनट की सीढ़ियां चढ़ने की प्रक्रिया से कैलोरी कम होती है जो शरीर के वजन को भी प्रभावित करती है।

ये उपाय भी आजमाएं

who to burn calories.

तेज गति से 30 मिनट के रास्ते को 8 मिनट में पूरा करने से 500 कैलरी कम होती है। ‌अधिक वजन वाले लोगों के लिए वजन कम करना एक चुनौती भरा काम है। मोटे लोगों को वजन कम करने के लिए अधिक कैलरी घटाने की आवश्यकता है। दो घंटे घर की साफ सफाई करने से निश्‍चित रूप से 500 कैलरी घटती है।

यह निर्भर करता है कि आपका फिलहाल वजन कितना है, और आप कितने समय तक काम करते हैं, आप कितना पसीना निकालने वाला काम करते हैं। आप घरेलू कामों से भी कैलोरी को कम कर सकते हैं। 15 मिनट बर्तन धोने से 38 कैलोरी खर्च होती है। और फर्श को साफ करने में 65 कैलोरी खर्च होती है।

अगर आपकी इन सब कामों में कोई दिलचस्पी नहीं है, तो आप अपने पंसदीदा गानों की धुन में नाच सकते हैं। यह आपको 15 प्रतिशत कैलोरी कम करने में सहायक होगा।

अगर आप फोन पर बात करते समय चलते हैं तो यह खड़े व बैठकर बात करने से अधिक लाभकारी होगा। फोन पर बात करते समय घूमने से आप अधिक कैलोरी नष्ट करते हैं।

भोजन करने की आदतों में थोड़ा सा बदलाव भी आपको कैलरी बर्न करने में सहायक होगा। बैठकर भोजन करने से बेहतर ऊंची टेबल पर खड़े होकर खाना लाभकारी है। खड़े होकर भोजन करना भी ‌कैलोरी को कम करने मे सहायक है। अगर आप यह कर सकें तो जरूर करें, ऑफिस में 5 मिनट कूदने और पुशअप करने से यह आपको 50 कैलरी कम करने में सहायक होगा।
 
कम थकाने वाले खेल खेलने से 70 किलो वजन का व्यक्ति 15 मिनट में 25 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। शरीर में खिंचाव पैदा करने वाले खेल खेलने से अधिक कैलोरी की खपत होती है, 45 मिनट के खेल से 216 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं।

डांस करें और तंदरुस्त रहें

who to burn calories.

डांस हमारे शरीर को तदंरुस्त रखने का सबसे अच्छा उपाए है। रुम्बा डांस शरीर में खिंचाव उत्पन्न करने का सबसे अच्छा डांस है। तेज गति वाले डांस की मदद से आप अधिक से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

अपने पालतू जानवरों के साथ खेलने का विचार कैसा है। आप अपने पालतू जानवरों को पार्क ले जा सकते हैं। जानवरों के साथ तेज गति से चलना और दौड़ना एक अच्छा व्यायाम है। यह आपके पालतू जानवरों के लिए भी फायदेमंद है, क्योकि प्रतिदिन व्यायाम की आवश्यकता जानवरों को भी होती है।

बचपन में आपने बहुत रस्सी कूदी होगी। क्या आप इस कला को भूले तो नहीं। रस्सी कूदना, 502 कैलोरी तक कम करने का अच्छा तरीका है। यह काम तो आप अपने पंसदीदा कामों के साथ भी कर सकते हैं। पंच बैग में पंच करने से 70 मिनट मे 500 कैलरी तक बर्न की जा सकती है। पहनिये अपने रनिंग शूज और हो जाए तैयार दौड़ के लिए, क्योकि 42 मिनट की दौड़ 500 कैलरी की खपत के लिए काफी है।

घर में टीवी के सामने उबाऊ कार्यक्रम से बेहतर है कि अपने बच्चों के साथ खेलें। हम यहां आपको वीडियो गेम खेलने के लिए नहीं कह रहे हैं। बाहर निकलें और पैरों से खेलने वाले खेलों को 90 मिनट खेलने से आप 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जहां आप एक तरफ कैलरी बर्न करेंगे वहीं बच्चों के साथ समय भी बिता पाएंगे।
ऐरोबिक्स के बारे में आपका क्या ख्याल है। सप्ताह में 150 मिनट ऐरोबिक्स करने मात्र से आप 511 कैलरी कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed