फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   white coat and bp are related

डॉक्टर से बीपी चेक करवाने के पहले जरूर रखें ध्यान

Thu, 27 Mar 2014 12:01 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
white coat and bp are related

शोधकर्ताओं का दावा है कि जब डॉक्टर रक्तचाप मापते हैं तो वह ज़्यादा आता है, जबकि जब नर्स माप लेती हैं वह ठीक आता है।

विज्ञापन


कुछ मामलों में तो यह माप इतनी अधिक होती है कि मरीज को तुरंत इलाज कराने का परामर्श देना ज़रूरी लगने लगे।

एक्जीटर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मत है कि ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि जब भी मरीज चिकित्सक के पास जाता है, उसकी बेचैनी बढ़ जाती है।

इसे 'सफेद कोट का प्रभाव' भी कहा जाता है। यह शोधपत्र बीजेजीपी डॉट ओआरजी वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

शोधकर्ताओं ने क़रीब 1,000 मरीजों का अध्ययन किया, जिनका रक्तचाप चिकित्सकों और नर्सों द्वारा एक ही समय जांचा गया था।

इस शोध के अगुवा डॉ. क्रिस्टोफर क्लार्क ने कहा कि अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि रक्तचाप की जांच में चिकित्सक संभवतः सबसे उपयुक्त नहीं साबित होते हैं।

उन्होंने कहा, ''चिकित्सकों को रुटीन चेकअप के दौरान मरीजों का रक्तचाप जांचना ही चाहिए, लेकिन जहां चिकित्सकीय परामर्श की ज़रूरत हो वहां उन्हें इसे नर्स पर छोड़ देना चाहिए।''
विज्ञापन


घर पर जांच
उन्होंने कहा, ''रीडिंग में जो अंतर हमें मिला, वो मरीज को दवाएं देने के लिए पर्याप्त आधार मुहैया कराता है और अनावश्यक इलाज से दुष्प्रभाव का ख़तरा हो सकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तचाप दिन में कई बार ऊपर नीचे होता रहता है। जांच में एक बार उच्च रक्तचाप पाए जाने का मतलब यह नहीं कि आप बीमार हैं।

चिकित्सक से मिलने पर तनाव और बेचैनी भी आपके रक्तचाप को बढ़ा सकता है।

सटीक माप के लिए चिकित्सकों द्वारा मरीजों को टेस्टिंग किट दिए जाने का प्रचलन बढ़ रहा है ताकि वे घर पर भी किसी समय रक्तचाप की जांच कर सकें।

हालांकि उच्च रक्तचाप की जांच करना भविष्य में संभावित हृदयाघात जैसी बीमारियों के ख़तरे को कम करने के लिए ज़रूरी होता है।

ब्लड प्रेशर यूके से जुड़ीं कैथरीन जेनर का कहना है कि रक्तचाप की जांच घर और क्लीनिक दोनों जगह की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed