{"_id":"9c36ec516fa94d07cb2555bf29603eb8","slug":"when-to-discard-household-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकिया हो या टूथब्रश, जानिए कब तक सही है इनका इस्तेमाल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
तकिया हो या टूथब्रश, जानिए कब तक सही है इनका इस्तेमाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका पसंदीदा तकिया जिसे लगाने के आप इतने आदी हो चुके हैं कि सालों से उसे बदलने का नाम नहीं ले रहे हैं, अगर आपके गर्दन के दर्द की वजह हो जाए या किसी एलर्जी की जड़ तो?
विज्ञापन
घर में पड़ी ऐसी कई चीजें होती हैं जिनकी उम्र कितनी है इस बारे में सोचे बिना ही हम उनका इस्तेमाल करते चले जाते हैं। कई बार इनका खामियाजा हमें तब भुगतना पड़ता है जब ये हमारी सेहत के लिए नासूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
जानिए घर में आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी चीजों के बारे में जो कब खराब होती हैं, आप समझ ही नहीं पाते हैं और इनका फायदा ही आपके लिए नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
तकिया
भले ही आपको आपके फेवरेट तकिये पर सिर रखकर ही अच्छी नींद आए लोकिन सच यह है कि किसी भी तकिए की सही उम्र एक साल से अधिक नहीं होती है। बालों से निकलने वाला तेल, त्वचा के कण आदि बैक्टीरियाई संक्रमण का आमंत्रण देते हैं। इसके अलावा, ये गर्दन और सिर के लिए दर्द का कारण भी हो सकती है।
गद्दे
गद्दे की उम्र पांच से दस साल की होती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के शोध के अनुसार बढ़िया से बढ़िया गद्दा नौ से दस साल तक चलता है लेकिन पांच से सात साल बाद भी अगर उसमें सोने में आपको असुविधा हो तो बदलना ही बेहतर है।
ओकलाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार हर पांच साल पर जो लोग गद्दा बदलते हैं उन्हें कमर के दर्द की शिकायत कम रहती है।
वाटर फिल्टर
वैसे तो हर तरह के वाटर फिल्टर की उम्र उसे खरीदने के दौरान आपको बताई ही जाती होगी लेकिन इनके साथ दिलस्प यह है कि इनकी जो उम्र आप इनके लेबल पर छपी देखते हैं, असलियत में ये 20 प्रतिशत अधिक चल सकते हैं। दरअसल इन्हें बाजार में उतारा ही इस रणनीति के तहत जाता है कि अगर आप फिल्टर बदलना भूल ही जाएं तो अगले कुछ दिनों तक ये पूरी तरह खराब न हो सकें।
कॉन्टैक्ट लेंस
कॉन्टैक्ट लेंस के सॉल्यूशन (जिसमें आप लेन्स रखते हैं) इन्हें हर तीन महीने पर बदलना समझदारी का सौदा है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं का मानना है कि लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का सॉल्यूशन न बदलने से आंखों में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
टूथब्रश
डॉक्टरों का मानना है कि टूथब्रश हर तीन से चार महीने के भीतर बदलना चाहिए जिससे उसके ब्रश कड़े न हों। लंबे समय तक एक ही टूथब्रश चलाने से उसके ब्रश सख्त हो जाते हैं और उनसे न तो दातों की सही तरीके से सफाई हो सकती है और मसूड़ों पर कट लगने का भी खतरा हो सकता है।