फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   what if men have periods too

कैसा होता अगर अगर मर्दों को भी मासिक धर्म होता?

Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
what if men have periods too

मासिक धर्म या माहवारी एक ऐसा विषय है जिस पर न लड़कियां खुलकर बात कर पाती हैं और न ही परंपरागत भारतीय समाज में आमतौर पर ऐसे विषयों पर बात करने की इजाज़त है।

विज्ञापन


इसी वजह से महिला स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे अहम मुद्दों पर भी कई तरह की भ्रांतियां जन्म लेती हैं।

कुछ युवाओं ने इस विषय पर फ़िल्म और डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।

पढ़ें विशेष रिपोर्ट विस्तार से

what if men have periods too

दिल्ली के अनीश बांगिया और श्रेय छाबड़ा के इसी विषय पर बनाए गए एक वीडियो ने यूट्यूब पर लोगों का ध्यान खींचा।

इसके अलग प्रस्तुतिकरण ने वीडियो को वायरल होने में मदद दी।

इसका विषय था, 'वॉट इफ़ बॉयज़ हेड पीरियड्स' (क्या होता अगर लड़कों को मासिक धर्म होता)।

वीडियो में कुछ युवकों से यही सवाल पूछा गया। कुछ जवाब मज़ाकिया किस्म के थे तो कुछ बेहद गंभीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

बात तो करें

what if men have periods too

अनीश कहते हैं, ''इस बारे में बात करने का वीडियो भी एक तरीका है। हमारी कोशिश थी कि लोगों का ध्यान इस ओर कैसे खींचा जाए? इसके लिए ह्यूमर बहुत काम आता है।"

वो कहते हैं, "क्योंकि आजकल लोगों को जल्दी है तो वीडियो छोटा होना चाहिए। कम से कम मज़ाक में ही सही, पर लोग अब इसके बारे में बात तो करने लगे हैं।"

वहीं श्रेय छाबड़ा का कहना है, ''जब तक किसी मुद्दे पर बात नहीं करेंगे, आने वाली पीढ़ियों को वो बात कैसे समझ में आएगी। हमारे देश में मासिक धर्म के बारे में बात ही नहीं होती, इसलिए कई सामाजिक रूढ़ियां, पूर्वाग्रह और धारणाएं मासिक धर्म से जुड़ी हुई हैं।''

श्रेय बताते हैं, ''मैं तो कहूंगा कि अगर मर्दों को मासिक धर्म होता तो वो भी बच्चे पैदा कर सकते।''

विज्ञापन

'मुझे शर्म आती है'

what if men have periods too

देहरादून में रहने वाली स्वतंत्र फ़िल्म निर्माता-निर्देशक खुशबू दुआ इस विषय पर डॉक्यूमेंट्री बना रही हैं।

फ़िल्म बनाने की प्रक्रिया में उन्होंने रंगीला कुमारी नाम की एक किशोरी से सबसे पहले बात की।

रंगीला की मां घर-घर जाकर काम करती हैं और उनके पिता एक मज़दूर हैं।

रंगीला बताती है, "मेरे यहां मासिक धर्म के दौरान बार-बार नहाने का रिवाज़ है।"

उन्होंने बताया, ''हम उन दिनों मंदिर नहीं जाते, पूजा नहीं करते क्योंकि हमें अछूत माना जाता है।''

सौम्या शर्मा देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। सौम्या के लिए सैनिट्री पैड्स ख़रीदना आसान काम नहीं है।

वह कहती हैं, "मैं अपने लिए पैड्स नहीं लेती। मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मैं मंदिर नहीं जाती। आचार नहीं छूती।"

मनाना पड़ा

what if men have periods too

खुशबू दुआ ने इस बारे में कई लड़कियों से बात की। लेकिन उनमें से अधिकतर को बात करने के लिए मनाना पड़ा और ये काम आसान नहीं था।

खुशबू बताती हैं, "लोग बात करने को तैयार नहीं थे। अगर लड़कियां तैयार हो भी जाती हैं तो उनके परिवार वाले नहीं मानते। वो कहते हैं कि जैसा चल रहा है उसे बदलने की क्या ज़रूरत है? मेरा ये कहना है कि जब कोई चीज़ प्रकृति ने खुद बनाई है तो शर्म कैसी?।"

इन युवाओं ने मासिक धर्म पर लोगों की झिझक दूर करने की कोशिश शुरू की है और उन्हें यक़ीन है कि इससे शायद एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed