फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   weird symptoms of acidity

एसिडिटी के ये लक्षण नहीं जानते होंगे आप

Tue, 09 Jul 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
weird symptoms of acidity

'एसिडिटी सिर्फ पेट में ही नहीं बल्कि मुंह में भी हो सकती है।' टूथपेस्ट के एक विज्ञापन में यह बात सुनकर भले ही आपको हंसी आ जाए लेकिन एसिडिटी सिर्फ पेट या गले की जलन तक ही सीमित नहीं है बल्कि मुंह से लेकर पैरों तक पर इसका असर पड़ता है।

विज्ञापन


कई ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें आपने एसिडिटी से जोड़कर कभी नहीं सोचा नहीं होगा। आइए जानें, एसिडिटी के चौंकाने वाले लक्षणों के बारे में।

बहुत अधिक थकान
बहुत अधिक थकान और भारीपन की वजह भी एसिडिटी होगी, यह आपने शायद नहीं सोचा होगा। एसिडिटी होने पर शरीर की ऊर्जा तेजी से खत्म होती है जिससे थकान अधिक होती है।
विज्ञापन


गैस्ट्रिक से छुटकारा कैसे पाएं यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतों से जुड़ी समस्याएं
एसिडिटी बढ़ाने वाली डाइट को चबाते वक्त कई बार लार के साथ एसिटिक रिएक्शन होते हैं जो दांतों और मसूड़ों को कमजोर करते हैं और मुंह से संबंधित कई समस्याएं होती हैं।

आंखों से संबंधित समस्याएं
बहुत अधिक एसिडिटी की वजह से कई बार आंखों से तेज आंसू या कंजक्टिवाइटिस संक्रमण की समस्या भी हो सकती है।

पैरों में क्रैंप
बहुत समय से एसिडिटी की दिक्कत है तो हो सकता है कि आपके पैरों में बार-बार क्रैंप पड़े और पैरों में बहुत अधिक भारीपन महसूस हो। अक्सर इस लक्षण की ओर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है।


मुंह में छाले
मुंह में छाले की वजह कान्स्टिपेशन से होने वाली एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

होंठ फटना
जानकर आश्चर्य होगा लेकिन एसिडिटी की वजह से भी आपके होंठ अक्सर फटते हैं। आपकी स्किन ऑयली है, मौसम में भी नमीं है और फिर भी होंठ फट रहे हैं तो सोचने वाली बात है।

त्वचा ड्राइ होना
बहुत अधिक एसिडिटी का असर आपकी त्वचा से भी नजर आने लगता है। एसिडिटी होने पर त्वचा की नमी खत्म होने लगती है जिससे त्वचा अधिक ड्राइ हो जाती है। कई बार एसिडिटी से त्वचा पर खुजली या संक्रमण की आशंका भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed