{"_id":"4fcce4cc539cd76ca4489c6e4013ad0d","slug":"weird-reasons-of-gum-bleeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूड़ों से खून आने की ये वजहें चौंका देंगी आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मसूड़ों से खून आने की ये वजहें चौंका देंगी आपको
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ब्रश करते वक्त आपके मसूड़े से खून आता है? अमूमन मसूड़े से खून आने की समस्या मुंह से जुड़े रोग का इशारा होती हैं लेकिन कई बार इसके पीछे स्वास्थ्य से संबंधित दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
मसूड़े में खून आने की ऐसी कई वजहें हो सकती हैं जिनके बारे में जानकर आपको जरूर आश्चर्य होगा।
तनाव
लगातार स्ट्रेस लेने या बहुत अधिक तनाव से भी मसूड़ों से खून आ सकता है। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो बहुत अधिक तनाव व गुस्से की दशा में मुंह से संबंधित समस्याएं जैसे ब्रूक्सिज्म (दांतों का कमजोर होना), ड्राइ माउथ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
किस
अधिकतर मसूड़ों से संबंधित संक्रमण लार से फैलते हैं। ऐसे में किस के दौरान इस तरह के संक्रमणों की आशंका बढ़ जाती है। आपको अटपटा लगे लेकिन किसिंग की वजह से भी आपके मसूड़ों से खून आ सकता है।
विज्ञापन
धूम्रपान
बहुत सिगरेट पीने की आपकी आदत भी मसूड़ों में खून आने की वजह हो सकती है। सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक तत्व दांतों और मसूड़ों को कमजोर करते हैं जिसकी वजह से मसूड़ों से खून आ सकता है।
गर्भावस्था
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। कई बार हार्मोनल बदलावों की वजह से उन्हें जिन्जिवाइटिस या पेरिडोंटाइटिस नामक समस्याएं हो सकती हैं।