फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   weight loss without dieting

खूब खाएं, वजन घटाएं

Fri, 12 Jul 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
weight loss without dieting

वजन घटाने के लिए आपकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आप अपनी भूख पर काबू नहीं कर पाते और डाइटिंग आपके बस की ही नहीं है तो निराश होने की बात नहीं है। आप डाइटिंग के चक्कर में पड़ने के बजाय पेट भर कर खाते-खाते भी अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।

विज्ञापन

 
जानिए ऐसे कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाएंगे तो बिना डाइटिंग के ही अपने वजन पर काबू रख सकेंगे और इनके लिए आपको भूख मरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


डाइट में बढ़ाएं सब्जियां
डाइट में अगर दो रोटी से आपका पेट नहीं भरता है और पेट भरने के लिए चावल खाते हैं तो खाने में सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। सब्जियों में पोषक तत्व, पानी और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जिससे आपका पेट भी भर जाएगा और फैट्स भी नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना टाइम की भूख है तो फल खाएं
दिन में खाने के बाद भी भूख लगती है तो इधर-उधर के स्नैक्स खाने के बजाय आप फल खाएं। तरबूज, सेब, संतरा, स्ट्रॉबेरी, जामुन जैसे कम कैलोरी वाले फल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

सलाद को डाइट में जरूर लें
खाने से आधे घंटे पहले या आधे घंटे बाद, डाइट में सलाद आपके लिए फायदे का ही सौदा है। इसमें मौजूद फाइबर आपके भोजन में फाइबर और पोषक तत्वों की कमी को तो पूरा करता है ही, साथ ही यह बिना टाइम की भूख भी शांत करता है।

देर तक चबाएं
आप जो भी खाएं उसे देर तक चबाएं। डॉक्टर भोजन को 39 बार चबने की सलाह यूं ही नहीं देते। इससे न सिर्फ पाचन आसान होता है बल्कि कम खाकर भी पेट भरने का एहसास जल्दी होता है।


इसके अलावा, छोटे-छोटे कौर लेने और चम्मच के प्रयोग से भी भूख जल्दी शांत होती है।

अंडे की सफेदी लें
नाश्ते में अंडे का सफेद भाग खाना वजन घटाने में मददगार हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित शोध के अनुसार जो लोग रोज नाश्ते में दो अंडों का सफेद भाग रोज लेते हैं उनके लिए कैलोरी घटाना अधिक आसान होता है।

खाते वक्त टीवी नहीं देखें
अगर आप खाते वक्त रोज टीवी के सामने देखते हैं या फोन पर बात करते हैं तो इस आदत को बदल लें। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि खाते वक्त टीवी देखने से डाइट पर नियंत्रण नहीं रहता जिससे मोटापा बढ़ने का जोखिम तीन गुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed