{"_id":"b67e37dc-e894-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"weight-loss-through-acupressure-massage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाना है तो करें इन अंगों की मसाज ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
वजन घटाना है तो करें इन अंगों की मसाज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर लोग वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग और न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा बदलाव है कि दिखता ही नहीं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से एक्यूप्रेशर की मसाज करें तो वजन घटाने में आपको और भी आसानी हो सकती हैं।
विज्ञापन
हां, यह जरूर ध्यान रखें कि एक्यूप्रेशर की मसाज किसी विशेषज्ञ के परामर्श से ही करें क्योंकि इसका फायदा और नुकसान आपकी मेडिकिल हिस्ट्री पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
शरीर के इन अंगों की मसाज करके आप न सिर्फ अपनी भूख पर नियंत्रण कर सकते हैं बल्कि पाचन क्रिया ठीक रख सकते हैं।
प्वाइंट 1 - कानों पर मसाज
विज्ञापन
कान के भीतर छेद में हाथ डालें, सामने का हिस्सा टटोले और प्वाइंट पर तीन मिनट तक दबाएं। धीरे-धीरे प्रेशर बढ़ाएं और फिर छोड़ दें। इससे भूख पर नियंत्रण करना आसान होगा और आप ओवरईटिंग से बचेंगे।
प्वाइंट 2 - एड़ी पर मसाज
एड़ी की हड्डी यानी एंकल बोन पर अपनी चारों उंगलियों को रखें और धीरे-धीरे प्रेशर दें। एक मिनट तक तेज प्रेशर दें और फिर धीरे-धीरे छोड़ दें। इस मसाज से पाचन तंत्र ठीक रहता है। गर्भवती महिलाएं इस मसाज को न करें।
प्वाइंट 3 - घुटनों पर मसाज
घुटनों के बाईं ओर ठीक नीचे तीन प्वाइंट्स हाथों से टटोलें और एक-एक करके इन पर प्रेशर बनाएं। एक मिनट तक इन प्वाइंट्स पर मसाज करें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट्स इकट्ठा नहीं हो पाता है।