फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   water chestnut benefits in winters

सर्दियों में हेल्दी रहना है तो सिंघाड़े खाएं

Sat, 27 Oct 2012 04:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 04:04 PM IST
विज्ञापन
water chestnut benefits in winters

मखाने की तरह जल में पैदा होने वाले तिकोनाकार फल सिंघाड़े को सर्दियों के मौसम में अक्सर आपने सब्जी के बाजार में देखा होगा। हो सकता है कुछ लोग शौकिया तौर पर इस फल का सेवन करते हों लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसके फायदों के बारे में जानकारी होगी। यह न सिर्फ सर्दियों की आम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है बल्कि बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है।

विज्ञापन


सिंघाड़े में पाए जाने वाले तत्व
सिघाड़े में साइट्रिक एसिड, एमिलोज, कर्बोहाइड्रेट, टैनिन, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट, निकोटेनिक एसिड, रीबोफ्लेविन, थायमाइन, विटामिन्स-ए, सी, मैगनीज तथा फास्फोराइलेज पाए जाते हैं।
विज्ञापन


एड़ियां फटने की समस्या
एड़ियां फटने की समस्या शरीर में मैगनीज की कमी के कारण से होता है। सिंघाड़ा एक ऐसा फल है जिसमें पोषक तत्वों से मैगनिज एब्ज़ार्ब करने की क्षमता है। इसे खाने से शरीर में रक्त की कमी भी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भावस्था में फायदेमंद
मान्यता है कि जिन महिलाओं का गर्भकाल पूरा होने से पहले ही गर्भ गिर जाता है उन्हें खूब सिंघाड़ा खाना चाहिए। इससे भ्रूण को पोषण मिलता है और मां की सेहत भी अच्छी रहती है जिससे गर्भपात नहीं होता है। गर्भवती महिलाओं को दूध के साथ सिंघाड़ा खाना चाहिए। खासतौर पर जिनका गर्भ सात महीने का हो चुका है उनके लिए यह बहुत ही लाभप्रद होता है। इसे खाने से ल्यूकोरिया नामक रोग भी ठीक हो जाता है।


हेल्दी त्वचा के लिए
सिंघाड़े में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की सेहत और खूबसूरती बरकरार रखने में बेहद मददगार है। इसे सलाद के रूप में सर्दियों में नियमित खाने से आपकी त्वचा निखरेगी और ड्राइनेस की समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed