{"_id":"b8afee60-e245-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"vitamins-that-fight-aging","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो डाइट में बढ़ाएं ये विटामिन्स","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो डाइट में बढ़ाएं ये विटामिन्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर झुर्रियों से अगर आपको डर लगता है और लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत है तो एंटी एजिंग प्रसाधनों पर पैसे बहाने के बजाय डाइट में कुछ बदलाव करें। त्वचा का कसाव लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए उसमें 'कोलाजेन' का स्तर बरकरार रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विटामिन ए, सी और ई, ये तीन विटामिन्स से भरी डाइट लंबे समय तक आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है।
त्वचा की रक्षा करता है विटामिन ए
उम्र के 30वें पड़ाव के बाद आपकी त्वचा कैसी होगी, यह तय करने में विटामिन ए का बड़ा महत्व है। विटामिन ए से भरपूर डाइट त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षित रखती है और कोशिकाओं की भरपाई तेजी से करती है। मछली, अंडे की जर्दी, संतरा, हरी सब्जियां, आम, सेब और कद्दू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए होता है।
विज्ञापन
अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
झुर्रियों से बचाता है विटामिन सी
विटामिन सी से भरी डाइट अगर पर्याप्त मात्रा में लें तो झुर्रियों को टालने में काफी मदद मिलती है। संतरा, अमरूद, आंवला, नींबू और पपीता का सेवन आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी देता है। विटामिन सी न सिर्फ झुर्रियों को दूर करता है बल्कि त्वचा में ऑयल का बैलेंस बनाता है और सूरज की यूवी किरणों से त्वचा को बचाने में मदद करता है।
त्वचा की रौनक बनाए रखता है विटामिन ई
विटामिन ई से भरी डाइट न सिर्फ त्वचा की रौनक बरकरार रखती है बल्कि बाहरी प्रदूषण से त्वचा पर जो नुकसान होता है, उसकी भी भरपाई करती है। बहुत ड्राइ त्वचा को नमीं पहुंचाने के लिए भी यह जरूरी है। हरी सब्जियों, नट्स, अंकुरित अनाजों और वेजिटेबल ऑयल में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है।