{"_id":"d0fa708a72dcd1d3b2d9f5a8fefea2f2","slug":"vitamin-d-deficiency-in-mother-can-give-cavities-to-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां में विटामिन डी की कमी बच्चे को दे सकती है यह रिस्क","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मां में विटामिन डी की कमी बच्चे को दे सकती है यह रिस्क
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Apr 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
हाल में हुए नए शोध की मानें तो मां में विटामिन डी की कमी उनके बच्चों के दांतों के लिए सड़न की वजह हो सकती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के शोधकर्ता डॉ. रॉबर्ट जे. स्क्रॉच के अनुसार, ''हमने अपने शोध में पाया कि विटामिन डी की कमी बच्चों के लिए दांतों में सड़न की वजह हो सकती है।''
शोधकर्ताओं ने 207 गर्भवती महिलाओं पर किए गए अपने शोध के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
विटामिन डी की कमी वाली इन प्रतिभागियों के 135 बच्चों में 16 महीने के भीतर कैविटी की समस्या पाई गई।
शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान धूप के अलावा, अंडे, मशरूम और सैल्मन मछली का सेवन इस मामले में फायदेमंद हो सकते हैं।