फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   vitamin c can helpful in cancer

विटामिन सी का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Mon, 10 Feb 2014 11:03 AM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
vitamin c can helpful in cancer
शोधकर्ताओं का दावा है कि विटामिन सी की तगड़ी खुराक कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी के प्रभाव को बढ़ा देती है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों कहना है कि इंजेक्शन से इसकी खुराक दी जाए तो यह गर्भाशय और अन्य कैंसर के इलाज में काफ़ी सुरक्षित, प्रभावी और सस्ती विधि साबित हो सकता है।

पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो रोज लें ये 10 डाइट


'साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन' में प्रकाशित लेख में बड़े पैमाने पर सरकारी क्लीनिकल ट्रायल चलाए जाने का सुझाव दिया गया है।

चूंकि विटामिन को पेटेंट नहीं कराया जा सकता है इसलिए फार्मा कंपनियों की ओर से क्लीनिकल ट्रायल चलाए जाने की संभावना कम है।

पढ़ें - डाइट में दही का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप


कैंसर की बीमारी में विटामिन सी को बहुत पहले से एक वैकल्पिक इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

केमिस्ट लाइनस पॉउलिंग ने 1970 के दशक में पता किया था कि नसों में विटामिन सी की खुराक चढ़ाया जाना कैंसर के इलाज में काफी प्रभावी होता है।

हालांकि मुंह से शरीर में पहुंचने वाले विटामिन सी का क्लीनिकल ट्रायल अपेक्षित परिणाम देने में विफल रहा और इस ओर शोध को बंद कर दिया गया।

सुरक्षित है इलाज
अब यह ज़ाहिर हो चुका है कि मुंह से विटामिन सी लेने पर शरीर तेजी से विटामिन सी को निकाल देता है।

हालांकि कंसास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक कहते हैं कि इंजेक्शन से दिए जाने पर विटामिन सी शरीर द्वारा तेजी से अवशोषित कर लिया जाता है।

इस तरह वह स्वस्थ कोशिकाओं को बिना हानि पहुंचाए कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर देता है।

शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में चूहे की कैंसर युक्त गर्भाशय कोशिका और एक मरीज की कैंसर युक्त गर्भाशय कोशिका में विटामिन सी को डाला था।

उन्होंने पाया कि कैंसर कोशिकाएं विटामिन सी के प्रति संवेदनशील थीं जबकि सामान्य कोशिकाओं को कोई क्षति नहीं पहुंची।

चूहों पर किए गए अध्ययन में पता चला है कि मानक कीमोथेरेपी दवाओं के साथ चलाया गया यह इलाज ट्यूमर के विकास को रोकने में कारगर साबित हुआ।

हालांकि कीमोथेरेपी के साथ विटामिन सी दिए जाने पर कुछ रोगियों ने साइड इफेक्ट्स की शिकायत की थी।

पेटेंट के लायक नहीं
ताज़ा शोध में कैंसर के मरीज़ों के लिए विटामिन सी को उपयोगी बताया गया है

सहायक शोधकर्ता डॉ. जेनी ड्रिस्को के अनुसार, विटामिन सी के इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ रहा है।

''कैंसर से मुकाबला करने के लिए मरीज सुरक्षित और सस्ते समाधान की ओर देखते हैं।''

वो कहती हैं कि नसों से दिया जाने वाले विटामिन सी का प्रभाव शुरुआती आंकड़ों और मौलिक शोध पर आधारित है।

मुख्य शोधकर्ता क्वी चेन के अनुसार, इसमें सबसे बड़ी बाधा है क्लीनिकल ट्रायल के लिए फंड मुहैया कराने के प्रति फार्मा कंपनियों की अनिच्छा क्योंकि प्राकृतिक उत्पादों को पेटेंट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


कैंसर रिसर्च यूके से जुड़ीं डॉ. कैट आर्नी के अनुसार, कैंसर के इलाज में विटामिन सी की उपयोगिता के बारे में शोध का पुराना इतिहास रहा है।

''कैंसर के किसी भी महत्वपूर्ण इलाज के लिए जरूरी है कि इसका मुल्यांकन बड़े पैमाने पर किए गए क्लीनिकल ट्रायल के आधार पर किया जाए। इसलिए यह जानने से पहले कि विटामिन सी का कैंसर के मरीजों पर क्या असर पड़ता है अध्ययन का जारी रहना जरूरी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed