{"_id":"9c7b9d55d65df6569babc5bddefdd5c6","slug":"vitamin-b12-efficiency-can-cause-heartburn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में जलन की वजह कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सीने में जलन की वजह कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीने में जलन और एसिडिटी से अगर आप अक्सर परेशान रहते हैं तो इसकी वजह शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित शोध में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
तेज दिमाग से लेकर वजन घटाने तक, जानें मूंगफली के फायदे
विज्ञापन
केज़र परमानेंट डिविजन ऑफ रिसर्च के वैज्ञानिकों ने हार्ट बर्न के दो लाख मरीजों पर अध्ययन किया है जिनमें 12 प्रतिशत लोगों में विटामिन बी12 की कमी मिली है।
विज्ञापन
शोध में पाया गया कि विटामिन बी 12 को रक्त में घोलने में गैस्ट्रिक एसिड की बड़ी भूमिका है और विटामिन बी की कमी के कारण शरीर में एसिड रिफ्लक्स की स्थिति आ सकती है।
शरीर में अगर विटामिन बी की कमी की भरपाई न हो तो डिमेंशिया, ब्रेन डैमेज, अनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रतिदिन शरीर को 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 की आवश्यकता होता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि हार्टबर्न के मरीज प्रोटोन पंप इनब्हीटर (पीपीआई) का इस्तेमाल करते हैं, उससे भी विटामिन बी का मात्रा में कमी आती है, इसलिए इसकी जगह खानपान में सुधार जैसे बचाव ज्यादा मददगार हो सकते हैं।