फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Variety of Salt

एक नमक और इतनी ज्यादा वैरायटी, स्वाद भी इतना अलग कन्फ्यूज हो जाएंगे आप

Fri, 10 Nov 2017 12:54 PM IST
रूपायन डेस्क / अमर उजाला
रूपायन डेस्क / अमर उजाला Updated Fri, 10 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Variety of Salt
कोसर नमक, समुद्री नमक, टेबल नमक। सबका स्वाद नमकीन है। फिर किचन में इनका इस्‍तेमाल अलग-अलग क्यों है? व्रत में सेंधा नमक। रोजाना के खाने में आयोडिन युक्त नमक। अचार के लिए पिक्लिंग सॉल्ट।
विज्ञापन


आजकल तो कई होटल्स तथा रेस्त्रां में सब्जियों के फ्लेवर वाले भी नमक इस्तेमाल होने लगे हैं। नमक की इतनी सारी वैरायटी हैं बाजार में। कन्फ्यूज तो आप भी होंगी और भी कई तरह के नमक हैं, जो अब अलग अंदाज में भोजन का हिस्सा बन रहे हैं, जैसे-
विज्ञापन


 

Variety of Salt
शीघ्र घुलने वाला कोसर सॉल्ट 

यह शीघ्र घुलने वाला सॉल्ट है, इसलिए रेस्टोरेंट वगैरह में शेफ इस नमक को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। खासकर रोस्टेड आइटम्स में। इस नमक को बनाने में किसी भी प्रकार के केमिकल्स का प्रयोग नहीं किया जाता।

यह बड़ी ही आसानी से मुंह में घुल जाता है। इसलिए यह स्वाद में एकदम परफेक्ट टेस्ट देता है। मांस-मछली को पकाते समय भी इसका उपयोग किया जाता है।
 

खनिज लवण से युक्त समुद्री नमक

Variety of Salt
तीनों नमक में सबसे ज्यादा अच्छा नमक समुद्री नमक है, जिसके अन्य के मुकाबले सबसे ज्यादा फायदे होते हैं। कहा जाता है कि इसमें पाई जाने वाली क्रिस्टल की मात्रा लोगों को कम नमक लेने के लिए बाध्य करती है। समुद्री नमक को समुद्र या झील के नमकीन पानी को सुखाकर बनाया जाता है।

इससे इसमें कई तरह के खनिज पदार्थ आ जाते हैं। समुद्री नमक बलगम को नष्ट करता है और बीपी को रेगुलेट करता है। अचार के लिए इस्तेमाल पिक्लिंग सॉल्ट भी एक तरह से समुद्री नमक ही होता है, जो अचार के प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है। इसलिए इस नमक का प्रयोग मुख्य रूप से अचार बनाने में किया जाता है।
 
विज्ञापन

फ्लैक्ड सी साल्ट

Variety of Salt
इस नमक का स्वाद पूरी तरह से खारा नमकीन होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर रेशेदार खाने जैसे सलाद और सब्जियों को उबालने या फिश आदि को उबालने में किया जाता है।

यह समुद्री नमक का ही एक प्रकार है, जो अलग-अलग ब्रांड के अनुसार छोटे-छोटे टुकड़ों के आकार में आता है। इसका प्रयोग सूप, कुकीज, पॉपकॉर्न, पास्ता आदि में भी किया जाता है। आइसक्रीम बनाने के लिए इसी नमक का प्रयोग किया जाता है। यह नमक आइसक्रीम की शेप को बनाए रखने में मदद करता है।
 
 

हिमालयन नमक

Variety of Salt
अगर स्वाद की बात करें, तो हिमालयन नमक बेहतर होता है, क्योंकि इसमें सबसे अधिक खनिज होते हैं। इसके अलावा यह सौ फीसदी नेचुरल होता है। अन्य नमक की तुलना में इसमें सोडियम भी कम होता है। अपने गुलाबी रंग के लिए पहचाने जाने वाले हिमालयन नमक को भोजन पकाने के लिए सबसे शुद्ध माना जाता है।

Variety of Salt
ज्यादातर मामलों में हिमालयन नमक को भोजन में छिड़का जाता है और कई बार भोजन पकाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। सीफूड, सब्जियों आदि के लिए यह बेहतर है।  मिनरलयुक्त होने के कारण हाइपरटेंशन व ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए हिमालयन नमक बेहतर है।

 

Variety of Salt
अतिरिक्त स्वाद के लिए अक्सर हम भोजन में टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल करते हैं। यह नमक छोटा होता है, जो खाने में आसानी से मिल जाता है। इसमें प्रोसेस्ड के दौरान आयोडीन जोड़ा जाता है।

इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से ये न केवल इंट्रासेलुलर पानी को खींचता है, बल्कि किडनी पर भी दबाव बनाता है। इसी तरह से काला नमक एनीमिया और घेंघा से पीड़ित लोगों के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि इसमें आयरन और आयोडीन की सही मात्रा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed