फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   valentines day health tips

वैलेंटाइन्स डे पर सेहतमंद तरीके से जीतें दिल

Tue, 05 Feb 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
valentines day health tips

वैलेंटाइन्स डे पर अपने प्यार का इजहार करने और अपने साथ को खुशनुमा बनाने के लिए आप क्या करते हैं- अपने साथी को कोई महंगा सा उपहार देकर उन्हें खुश करने कोशिश या फिर उनके लिए डेट प्लान करके उनका दिल जीतने का प्रयास। लेकिन इससे अच्छा क्या होगा कि आप उनका दिल जीतने के साथ-साथ उनके दिल का खयाल भी रखें और उनकी सेहतमंद जिंदगी के लिए कुछ हेल्दी करें। इस बार वैलेंटाइन्स डे के लिए ऐसा ही कोई हेल्दी आइडिया सोचें, आप यकीनन उन्हें और भी अधिक स्पेशल महसूस कराएंगे।

विज्ञापन


चॉकलेट ही क्यों, कुछ हेल्दी क्यों नहीं
हर बार वैलेंटाइन्स डे पर क्या गिफ्ट सही होगा, जब यह समझ नहीं आता तो आप अपने साथी के लिए चॉकलेट्स ले लेते हैं। लेकिन चॉकलेट ही क्यों, आप कुछ हेल्दी गिफ्ट भी तो चुन सकते हैं। मसलन, ड्राइ फ्रूट्स और ताजा फूल या फिर ओट्स कुकीज के साथ एक प्यारा सा कार्ड। यह सरप्राइज हर बार से कुछ अलग भी होगा और अधिक प्रभावी भी, साथ ही सेहतमंद तो होगा ही।
विज्ञापन


घर पर ही प्लान करें परफेक्ट डेट
डिनर या लंच के लिए रेस्तरां में जाकर तो आप अक्सर ही ट्रीट देते हैं इस वैलेंटाइन्स डे पर आप घर पर ही अपनी डेट क्यों नहीं प्लान करते। घर पर आपकी सेहत और पसंद दोनों का तालमेल बैठाकर कुछ ट्राइ कर सकते हैं। जैसे, रेड वाइन के टोस्ट के बाद रोस्टेड स्टार्टर और फिर अपने साथी की फेवरेट डिश। तो इस वैलेंटाइन्स डे पर ऐसा ही एक हेल्दी कैंडल लाइट डिनर घर पर प्लान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस के साथ मस्ती भी और फिटनेस भी
संबंधों में रोमांस की मिठास भरने के लिए डांस से बेहतर क्या आइडिया होगा। साथ ही, यह आपको फिट और तरोताजा करने का बेहतरीन तरीका है। इस बार अपनी डेट के दौरान सालसा, जुंबा या कोई भी मजेदार डांस जरूर ट्राइ करें।


आउटिंग हो कुछ ऐसी
जरूरी नहीं कि परफेक्ट डेट के लिए आप अपने वैलेंटाइन के साथ कहीं मूवी देखें या महंगे रेस्तरां में जाएं, आप अपनी आउटिंग को हेल्दी आउटिंग बनाएं जो आपको तरोताजा भी करे और टेंशन फ्री भी। आप पिकनिक प्लान करें या फिर कोई रोमांचक ट्रिप प्लान करें। ट्रेकिंग, डाइविंग या स्विमिंग जैसी गतिविधियां आपको तरोताजा भी करेंगी, आपकी कैलोरी भी घटेगी और आपकी डेट मजेदार भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed