फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   turmeric can help in fighting with diseases

कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है हल्दी

Sun, 27 Jan 2013 10:43 AM IST
ह्यूस्टन/एजेंसी
ह्यूस्टन/एजेंसी Updated Sun, 27 Jan 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
 turmeric can help in fighting with diseases

हजारों साल से भारतीय खाने में आवश्यक रूप से इस्तेमाल होने वाली हल्दी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कैंसर, डायबिटीज और गठिया जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता है। अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों ने इस संबंध में दावा किया है। उनका कहना है कि हल्दी में पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण हैं, जो उसे कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।

विज्ञापन


कार्बनिक यौगिक पदार्थों के स्वास्थ्य लाभों का अध्ययन कर रहे जॉन हॉपकिंस मेडिसिन के सरस्वती सुकुमार की मानें तो हल्दी में मौजूद ‘कुरकुमिन’ भारतीय व्यंजनों को सिर्फ पीला रंग ही नहीं, बल्कि इससे बढ़कर और भी बहुत कुछ प्रदान करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हल्दी का भारतीय किचन में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और पिछले दो दशकों में सैकड़ों अध्ययनों ने निर्धारित किया है कि कुरकुमिन कैंसर के खतरे को कम करने के साथ ही डायबिटीज और गठिया जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हल्दी का पूरा स्वास्थ्य लाभ लेना है तो गरम तेल में डालकर इसका खाने में इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती सुकुमार ने कुछ साल पहले अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर कुरकुमिन के पानी में घुलनशील फॉर्म पर काम करना शुरू किया जो एक दवा का रूप भी ले सकता है। फिलहाल प्रयोग की यह प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed