फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   top seven fertility myths

फर्टिलिटी से जुड़े हैं ये सात भुलावे

Fri, 08 Mar 2013 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Mar 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
top seven fertility myths

आमतौर पर फर्टिलिटी को लेकर हम ऐसी कई धारणाएं बना लेते हैं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता। फर्टिलिटी से संबंधित सुनी-सुनाई बातों के आधार पर हम मन ही मन परेशान होते हैं जबकि हम असलियत से कोसों दूर होते हैं।

विज्ञापन

 
जानिए, गायनोकोलॉजिस्ट व फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज से बातचीत के आधार पर फर्टिलिटी से संबंधित ऐसे सात मिथकों के बारे में जिनकी असलियत कुछ और ही है।
विज्ञापन

 
1- इन्फर्टिलिटी की समस्या सिर्फ महिलाओं के साथ होती है।
आमतौर पर लोग ऐसा मानकर चलते ही कि अगर औलाद नहीं हो पा रही है तो महिला में ही कुछ कमी है जबकि इन्फर्टिलिटी की समस्या पुरुषों और महिलाओं में बराबर रूप से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2- कम उम्र के लोगों में फर्टिलिटी अधिक होती है।
असलियत बहुत अलग है। महिलाओं के लिए गर्भधारण करने की सही उम्र 22 से 30 वर्ष की आयु है जबकि पुरुषों की यौन क्षमता का भी कम उम्र से कोई संबंध नहीं है।
 
3- पीरियड्स के तुरंत पहले या बाद संबंध बनाने से गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि यह समय सेफ पीरियड माना जाता है जिसमें गर्भवती होने की संभावना बहुत कम होती है। पीरियड्स के 12वें दिन से 18वें दिन तक का समय सबसे अधिक उर्वर माना जाता है।
 
4- सेक्स के दौरान पोजीशन का प्रभाव पड़ता है।
ऐसा कतई नहीं है। सेक्स की पोजीशन से गर्भ ठहरने का कोई संबंध नहीं है।
 
5- लगातार सेक्स से पुरुषों का वीर्य घटता है।

इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
 
6- हरी पत्तेदार सब्जियां और सेहतमंद डाइट से लड़का होने की संभावना होती है।
सेहतमंद डाइट से सेहतमंद बच्चा होता है, इसका उसके लिंग से कोई भी संबंध नहीं है।
 
7- एल्कोहल व यौन क्षमता बढ़ाने के नाम पर बिकने वाली दवाओं के सेवन से पुरुषों का वीर्य बढ़ता है।
यह सोच निराधार है। इनके सेवन से पुरुषों की यौन क्षमता और वीर्य पर नकारात्मक प्रभाव ही पड़ता है।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में क्या लेना है, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed