एसिड से टॉयलेट साफ करते हैं तो जानें यह खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने घर में टॉयलेट साफ करने के लिए एसिड का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके सेहत से जुड़े बड़े खतरे की वजह हो सकता है।
दिल्ली और आसपास के छह शहरों में किए गए शोध में पाया गया कि एसिड से साफ किए गए टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को श्वास से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक होता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इंडियन मेडिकल एकेडमी द्वारा करवाए गए शोध में डॉ. प्रीतीश कौल ने माना, ''एसिड से साफ हुए टॉयलेट सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। न केवल लंबे समय तक इनका इस्तेमाल बल्कि 10 से 15 मिनट भी इनके इस्तेमाल से लोगों को श्वास से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।''
शोध में इन्हें दमा और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं से भी जोड़कर देखा गया है।
इन जगहों पर हुआ शोध
शोध के अंतर्गत दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर के 2,250 परिवारों पर परीक्षण किया गया है।
शोध में पाया गया कि 91 प्रतिशत घरों में उन्होंने श्वास और कफ संबंधी समस्याएं पाईं।