{"_id":"5c4702e4bdec22737c29077e","slug":"tips-to-make-kasoori-methi-powder-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ऐसे बनाएं कसूरी मेथी का पाउडर ,स्वाद ऐसा कि कभी नहीं खरीदेंगे बाजार के महंगे पैकेट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर ऐसे बनाएं कसूरी मेथी का पाउडर ,स्वाद ऐसा कि कभी नहीं खरीदेंगे बाजार के महंगे पैकेट
Tue, 22 Jan 2019 05:46 PM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 22 Jan 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
kasuri methi
अगर आप भी मेथी खाने के शौकीन हैं और बारहों महीने मेथी का स्वाद जुबान पर बनाए रखना चाहते हैं तो अब ये काम मुश्किल नहीं है। अब आप जब चाहे मेथी को खाने की थाली मे परोस सकते हैं।सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि भला ऐसे कैसे?तो आपको बता दें कसूरी मेथी का पाउडर घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी मौसम में कर सकती हैं।
विज्ञापन
कसूरी मेथी का पाउडर दो तरीके से बनाया जा सकता है।इसके लिए सबसे पहले 200 ग्राम मेथी की पत्तियों के डंठल निकाल कर रख लें। इसके अलावा आप एक कागज या फिर सूती कपड़े पर मेथी की पत्तियों को फैला कर रख लें।
विज्ञापन
इन पत्तियों को दो से तीन दिन तक तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।जब यह सूख जाए तो इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। मेथी को सूखाने के लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
इसके लिए आपको मेथी की पत्तियों को पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव करना है।इस बीच मेथी को बीच में चम्मच से चलाएं और दो मिनट के लिए दोबारा माइक्रोवेव ऑन कर दें।
इसके बाद माइक्रोवेव को बंद कर दें और मेथी को दस मिनट तक अंदर ही रहने दें।थोड़ी देर बाद आप पाएंगे कि मेथी की पत्तियां बिल्कुल सूख चुकी हैं। आप इन्हें हाथों से मसलकर इसका पाउडर बनाकर किसी टाइट कंटेनर में रख लें।