{"_id":"024a268cac461dc84bd2f6516e7bedad","slug":"three-year-old-kids-recognize-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामले में आपसे आगे हो सकते हैं तीन साल के बच्चे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस मामले में आपसे आगे हो सकते हैं तीन साल के बच्चे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप गणित में अगर कच्चे हैं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपके बच्चे भी हो सकते हैं। हाल में हुए एक शोध की मानें तो तीन साल की उम्र तक के बच्चों में भी अंकों को लेकर बेहतर समझ होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - दिमाग के लिए यह हो सकता है घाटे का सौदा
मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर केली मिक्स के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में सुझाया गया है कि स्कूल में प्रवेश के दौरान बच्चे और ज्यादा सीधे तरीके से गणितीय निर्देश समझने के काबिल होते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
विज्ञापन
मिक्स ने कहा कि अब तक यही मान्यताएं रही हैं कि छोटे बच्चे प्लेस वैल्यू और मल्टी-डिजिट नंबरों को समझते नहीं हैं। जबकि हमने अपने अध्ययन में पाया कि वे वास्तव में इस बारे में बहुत कुछ जानते हैं।
बच्चे जब स्कूल में प्रवेश करते हैं, तब हमारी सोच से ज्यादा उनमें इन चीजों को लेकर समझ होती है। मिक्स ने अध्ययन के दौरान इंडियाना यूनिवर्सिटी की लिंडा स्मिथ और रिचर्ड प्राथेर के साथ मिलकर कई प्रयोग किए।
इसके तहत उन्होंने तीन से सात साल की उम्र के बच्चों में मल्टी-डिजिट नंबरों को पहचानने और तुलना करने की क्षमता का आकलन करने के लिए उनका परीक्षण किया। उदाहरण के तौर पर एक कार्य के दौरान अध्ययनकर्ताओं ने बच्चों को दो नंबर दिखाए और उनमें से कौन बड़ा है यह बताने को कहा। इसके काफी सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने आए।
मिक्स ने कहा कि इस चौंकाने वाली खोज के पीछे संभवत: आज के बच्चों का फोन नंबर, स्ट्रीट एड्रेस से लेकर प्राइस टैग तक कई मल्टी=डिजिट नंबरों से सामना होना है। इस अध्ययन को ‘चाइल्ड डेवलपमेंट’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है।