{"_id":"35f3ea8c-6e7b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"this-years-world-cancer-day-aims-to-dispel-myths-about-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहसुन और आंवला खाइए, कैंसर से बचिए ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लहसुन और आंवला खाइए, कैंसर से बचिए
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने खाने में नियमित तौर से प्याज, लहसुन, आंवला, ब्रोकली और गाजर जैसी चीजें लेना पसंद करते हैं तो आपको कैंसर होने की संभावना तक खत्म हो जाएगी। कम से कम बिगड़ते खान पान की वजह से ये घातक बीमारी लहसुन और आंवला खाने वालों से दूर ही रहेगी। पीजीआई के विशेषज्ञों के मुताबिक ये ऐसे खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट को रिलीज करते हैं। यह सर्वविदित है कि ये कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं।
विज्ञापन
आज वर्ल्ड कैंसर डे है। इस दिन ये जानना जरूरी है कि अपने खान-पान में मामूली सुधार करके आप इस भयावाह बीमारी से बचे रहे सकते हैं। पीजीआई के रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि लोगों की बिगड़ती लाइफ स्टाइल और खान पान के चलते ही कैंसर ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने खान पान को सुधार लें तो वे इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। वह कहते हैं कि पीजीआई में आने वाले मरीजों को वह ऐसे ही एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थ खाने की सलाह देते हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी आए हैं। गाजर, प्याज, लहसुन, आंवला, मशरूम, कीनू, चीकू, ब्रोंकली, ब्राउन ब्रेड जैसे कुछ प्रमुख खाद्य पदार्थ में एंटीऑक्सीडेंट तत्व ज्यादा पाए जाते हैं, जिससे कैंसर नहीं होता।
विज्ञापन
कैंसर से बचने के लिए ये खाएं
गाजर, प्याज, लहसुन, आंवला, मशरूम, ब्रोंकली, ब्राउन ब्रेड, हल्दी, कीनू, चीकू, अंगूर, कीवी, नींबू, संतरें, विटामिन सी और फोलिक एसिड वाले फलों और सब्जियों का प्रयोग करें।
इनके प्रयोग से बचें
कोल्ड ड्रिंक, शराब, रेड मीट, तंबाकू, सिगरेट और खुले बाजार में बिकने वाले रंग लगे हुए खाद्य पदार्थ।
इन कैंसर के मामले आते हैं ज्यादा
-महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्विक कैंसर के मामले सबसे ज्यादा होते हैं।
-पुरुषों में लंग्स, हेड और गर्दन का कैंसर ज्यादा होता है।