फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   these food can be eaten late night

पतला होने के लिए रात में सिर्फ सलाद नहीं, इन चीजों को भी कर सकते हैं ट्राई

Fri, 03 Mar 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
these food can be eaten late night
हेल्दी फूड

अक्सर कहा जाता है कि रात को सोने से पहले कुछ भारी खाकर नहीं सोना चाहिए। इसलिए लोग सलाद या कुछ हल्का-फुल्का खाकर ही सो जाते हैं। अगर आप भी सलाद से बोर हो गए हैं तो इन चीजों को अपनी रात की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


- रात को सोने से पहले दही का सेवन किया जा सकता है। ये प्रोटीन युक्त आहार है। आप चाहें तो इसमें पपीता या अपनी पसंद का कोई फल भी डालकर खा सकते हैं।
विज्ञापन


- अगर रात में मीठा खाने का मन करे तो आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसमें अन्य चॉकलेट के मुकाबले कम मीठा होता है और ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर आप आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं तो जरूरी नहीं कि बाहर की ही आइस्क्रीम खाई जाए। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए दही में अपना पसंदीदा फ्लेवर मिलाएं और इस मिश्रण को आइस-ट्रे में डालकर फ्रिज में रख दें। ये पौष्टिक भी होता है और आपको आइस्क्रीम का एहसास भी दिलाएगा।

- रात में स्ट्रॉबेरी शेक बनाकर पिया जा सकता है लेकिन इसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। ये पाचन क्रिया को आसान बनाता है।

- अगर एक ही तरह से सलाद खा-खाकर तंग आ चुके हैं तो उसे एक नया रूप दें। इसके लिए किसी हल्के बिस्कुट पर सलाद को टॉपिंग की तरह सजाएं, उसमें थोड़ा केचअप डालें और उसके स्वाद का आनंद उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed