{"_id":"58b8e31b4f1c1b9269830723","slug":"these-food-can-be-eaten-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतला होने के लिए रात में सिर्फ सलाद नहीं, इन चीजों को भी कर सकते हैं ट्राई","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पतला होने के लिए रात में सिर्फ सलाद नहीं, इन चीजों को भी कर सकते हैं ट्राई
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
हेल्दी फूड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर कहा जाता है कि रात को सोने से पहले कुछ भारी खाकर नहीं सोना चाहिए। इसलिए लोग सलाद या कुछ हल्का-फुल्का खाकर ही सो जाते हैं। अगर आप भी सलाद से बोर हो गए हैं तो इन चीजों को अपनी रात की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
- रात को सोने से पहले दही का सेवन किया जा सकता है। ये प्रोटीन युक्त आहार है। आप चाहें तो इसमें पपीता या अपनी पसंद का कोई फल भी डालकर खा सकते हैं।
विज्ञापन
- अगर रात में मीठा खाने का मन करे तो आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसमें अन्य चॉकलेट के मुकाबले कम मीठा होता है और ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
- अगर आप आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं तो जरूरी नहीं कि बाहर की ही आइस्क्रीम खाई जाए। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए दही में अपना पसंदीदा फ्लेवर मिलाएं और इस मिश्रण को आइस-ट्रे में डालकर फ्रिज में रख दें। ये पौष्टिक भी होता है और आपको आइस्क्रीम का एहसास भी दिलाएगा।
- रात में स्ट्रॉबेरी शेक बनाकर पिया जा सकता है लेकिन इसमें चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें। ये पाचन क्रिया को आसान बनाता है।
- अगर एक ही तरह से सलाद खा-खाकर तंग आ चुके हैं तो उसे एक नया रूप दें। इसके लिए किसी हल्के बिस्कुट पर सलाद को टॉपिंग की तरह सजाएं, उसमें थोड़ा केचअप डालें और उसके स्वाद का आनंद उठाएं।