फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   TB spreads from animal to human

शोध: जानवरों से फैल रहा है इंसानों में टीबी

Tue, 18 Aug 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 18 Aug 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
TB spreads from animal to human

पशुओं में पनप रही आंतों की टीबी तेजी से इंसानों में भी फैल रही है। टीबी से ग्रसित पशुओं के दूध के सेवन से इंसान इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि दूध के जरिए इंसान में फैली टीबी देश की करीब 25 से 30 फीसदी आबादी को अपनी चपेट में ले चुकी है। भारत सरकार ने 21 मेडिकल रिसर्च सेंटरों को इस पर शोध कर नियंत्रण करने के लिए कहा है। इनमें पांच वेटरिनरी तथा 16 ह्यूमन मेडिकल रिसर्च सेंटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चेन्नई, चंडीगढ़ और कोलकता, एम्स सहित 16 मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के अलावा वेटरिनरी साइंस के पांच रिसर्च सेंटरों को भी इस कार्य में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वैज्ञानिक एकत्र हो रहें है कॉमन प्रोग्राम के लिए

TB spreads from animal to human

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान को मुख्य केंद्र बनाया गया है। जालिमा आगरा, एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर, आरबीआई कोलकता सेंटर और तमिलनाडु वेटरिनरी यूनिवर्सिटी भी इस पर काम करेंगे।

इस कॉमन प्रोग्राम की शुरुआत के लिए केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान फरह में वेटरिनरी साइंस के चयनित सभी पांच इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक मंगलवार को एकत्र हो रहे हैं।

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मकदूम, फरह के विभागाध्यक्ष डॉ. सूरवीर सिंह का कहना है कि ‘गाय-भैसों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसका असर मनुष्यों पर देखने को मिल रहा है। करीब 25-30 फीसदी आबादी इससे प्रभावित हो रही है। इस पर नियंत्रण के लिए आईसीएमआर ने ह्यूमन और वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट का कॉमन प्रोग्राम तैयार किया है।’


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed