{"_id":"1185b0dddabb5f56338633809fa90e04","slug":"tattoo-ink-can-lead-to-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, टैटू का शौक हो सकता है जानलेवा ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सावधान, टैटू का शौक हो सकता है जानलेवा
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 23 Sep 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर पर टैटू बनवाकर 'कूल' दिखने की चाहते आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यकीन नहीं आता, तो हाल में हुए एक शोध पर गौर करें।
विज्ञापन
टैटू की जहरीली स्याही लोगों के शरीर में पहुंचकर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने खोज में पाया कि स्याही के छोटे छोटे जहरीले कण शरीर के बड़े अंगों में प्रवेश कर सकते हैं।
स्याही को तैयार करने वालों ने भी स्वीकार किया है कि करीब पांच फीसदी टैटू स्टूडियो ऐसी स्याही का उपयोग करते हैं, जिनमें कैंसर जन्य घटक शामिल होते हैं।
हालांकि ऐसी स्याही के उपयोग को बंद करने के प्रयास जारी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार शरीर का संयोजी ऊतक रंजक से स्थायी रूप से नष्ट हो जाता है। जिसके बाद स्याही के छोटे छोटे कण यानी नैनो पार्टिकल्स त्वचा से शरीर के अंदर पहुंच अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का मानना है कि जहरीले कण रक्त में प्रवेश कर प्लीहा और वृक्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं।